Hindi NewsBihar NewsOwaisi openly challenges Tejashwi RJD leader to spell extremist expresses pain Bihar Elections
'एक्सट्रीमिस्ट' की स्पेलिंग लिख दें तेजस्वी, ओवैसी ने राजद नेता को दी खुली चुनौती; दर्द छलक गया

'एक्सट्रीमिस्ट' की स्पेलिंग लिख दें तेजस्वी, ओवैसी ने राजद नेता को दी खुली चुनौती; दर्द छलक गया

संक्षेप:

Bihar Elections: ओवैसी ने का कि सच्चे मुसलमान की तरह अल्लाह की इबादत करता हूं। दाढ़ी और टोपी रखता हूं तो मुझे चमपंथी कहते हैं। ओवैसी जरा एक्ट्रीमिस्ट अंग्रेजी में लिख कर दिखा दें।

Mon, 3 Nov 2025 10:11 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Elections: एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव को एक्सट्रीमिस्ट अंग्रेजी में लिख देने की चुनौती दी है। किशनगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते ओवैसी का दर्द भी छलक गया। काफी प्रयास करने के बावजूद राजद ने एआईएमआईएम को महागठबंधन में शामिल नहीं किया। ओवैसी की पार्टी ने मात्र छह सीटों की मांग की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

AIMIM प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की वजह तेजस्वी यादव ने बताते हुए कहा कि ओवैसी एस्ट्रीमिस्ट है, चरमपंथी है, दहशतगर्द है। मैं तेजस्वी को बोलूंगा कि बाबू जरा एक्स्ट्रीमिस्ट अंग्रेजी में लिखकर बता दो। मैं अल्लाह के बाद किसी के आगे सिर नहीं झुकाता। सच्चे मुसलमान की तरह अल्लाह की इबादत करता हूं। दाढ़ी और टोपी रखता हूं तो मुझे चमपंथी कहते हैं। अगर ऐसा है तो मुझे एक्सट्रीमिस्ट कहलाना पसंद है। तेजस्वी यादव यह कान खोल कर सुन लें और अंग्रेजी में इसे लिखकर दिखा दें।

ये भी पढ़ें:सीमांचल का बेटा बनेगा सीएम, ओवैसी बोले- तेजस्वी को जनता जमीन पर ला देगी

दरअसल सीमांचल में पांच सीटों पर 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर ओवैसी ने सबको चौंका दिया था। उनकी पार्टी ने राजद को काफी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, बाद में चार विधायक राजद ने तोड़ लिया था। 2025 के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनी। उनके प्रदेश अध्यक्ष लालू यादव के दरवाजे तक ढोल बजाते गए। लेकिन गेट भी नहीं खोला गया। तब से दोनों पार्टियों के बीच ठन गई। ओवैसी खुलकर तेजस्वी यादव के खिलाफ खेलने लगे।

ये भी पढ़ें:मेरे छोटे नादान भाई.., महुआ में तेजस्वी के प्रचार के बाद क्या बोले तेजप्रताप

बकौल ओवैसी तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में उन्हें एक्सट्रीमिस्ट करार दिया था। यह बात उन्हें गवारा नहीं है। ओवैसी ने यह भी कहा कि राजद नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। भागलपुर दंगे के आरोपी कामेश्वर को सम्मानित कर मुसलमानों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया। मुसलमानों के खिलाफ कोई जुल्म करता है तो चुप्पी लगा लेते हैं। उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट से मतलब है। यह भी दावा किया कि इस बार सीमांचल का बेटा ही बिहार का सीएम बनेगा। बिहार चुनाव को लेकर वे लगातार प्रदेश में कैंप कर रहे हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए सभाएं कर रहे हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।