Hindi NewsBihar NewsOwaisi led AIMIM to victory with all five candidates receiving votes in his name says Tausif Alam
AIMIM को जीत ओवैसी ने दिलाई, पांचों कैंडिडेट को उनके नाम पर वोट मिला; बोले तौसीफ आलम

AIMIM को जीत ओवैसी ने दिलाई, पांचों कैंडिडेट को उनके नाम पर वोट मिला; बोले तौसीफ आलम

संक्षेप:

बिहार चुनाव में एनडीए की लहर के बीच ओवैसी की एमआईएमआईएम सीमांचल की 5 सीटें जीतने में सफल रही। इस बीच पार्टी के बहादुरगंज से विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि AIMIM की जीत का श्रेय असदुद्दीन ओवैसी को जाता है। उन्हीं के नाम पर पार्टी के कैंडिडेट्स को वोट मिले।

Nov 18, 2025 08:01 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव में सीमांचल की 5 सीटें जीतने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बहादुरगंज से एआईएमआईएम विधायक तौसीफ आलम ने बड़ा बयान दिया। उन्होने कहा कि बिहार में AIMIM की जीत ओवैसी के नाम पर मिली है। ओवैसी साहब के नाम पर वोट मिले हैं। आलम ने कहा कि बिहार में AIMIM को मिली सफलता राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की रणनीति और नेतृत्व का परिणाम है। पांचों कैंडिडेट ओवैसी के नाम पर मिले वोटों से जीते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से उनकी कोई अनबन नहीं है। मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन बिहार में पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं। उसकी जीत का श्रेय में ओवैसी जी को दूंगा। तौसीफ आलम ने बहादुरगंज की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसका कर्ज कभी नहीं उतार सकते। जनता का उन पर इतना बड़ा एहसान है कि अगर वह उनके जूते-चप्पल भी उठाएं, तो भी यह एहसान कम नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:5 सीटें जीत सरकार का सपना देखने लगी ओवैसी की पार्टी, JDU और RJD को ऑफर
ये भी पढ़ें:ओवैसी ने कहा था- 4 का बदला 24 से लेंगे; RJD 25 पर अटकी, तेजस्वी के 50 विधायक घटे
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में पीके से ज्यादा चमके ओवैसी, मायावती के लिए भी खुशखबरी

आपको बता दें सीमांचल की पांच सीटों पर ओवैसी की पार्टी ने जीत दर्ज की है। जिसमें जोकीहाट से मुरशिद आलम, बहादुरगंज से तौसीफ आलम, कोचाधामन से सरवर आलम, अमौर से अख्तरुल ईमान और बायसी – गुलाम सरवर जीते। इसके अलावा किशनगंज के ठाकुरगंज और कटिहार के बलरामपुर में भी बेहद कम वोटों के अंतर से हारी है। प्राणपुर, अररिया, कस्बा और केवटी जैसी कम से कम चार सीटों पर एआईएमआईएम तीसरे नंबर पर रही लेकिन यहां उसके उम्मीदवारों को मिले वोट हार-जीत के मार्जिन से ज्यादा हैं।