ओवैसी ने बिहार में तीसरा मोर्चा बनाया, चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य से गठबंधन; 64 सीटें लड़ेंगे

ओवैसी ने बिहार में तीसरा मोर्चा बनाया, चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य से गठबंधन; 64 सीटें लड़ेंगे

संक्षेप:

असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (AIMIM) ने बिहार चुनाव में चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (ASP) और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी (AJP) से गठबंधन कर तीसरा मोर्चा बना दिया है। यह गठबंधन 64 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। 

Oct 15, 2025 05:39 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, किशनगंज
share

बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने तीसरा मोर्चा बना दिया है। AIMIM ने लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (आसपा) और यूपी के पूर्व मं स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी (अजपा) से गठबंधन किया है। इसका नाम ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस रखा गया है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीनों दलों का गठबंधन बिहार की 64 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किशनगंज स्थित AIMIM के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए ओवैसी ने सेकुलर दलों के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। एक-दो दिन में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा। कैंडिडेट के नामों का चयन हो चुका है।

कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा-

  • ओवैसी AIMIM- 35
  • चंद्रशेखर आसपा- 25
  • स्वामी प्रसाद अजपा- 4

किशनगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद, प्रदेश सचिव विक्रम कुमार, एआईएमआईएम राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन, नसीम अख्तर, इशहाक आलम मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में बहुत सारी सीटों पर लड़ेगी ओवैसी की AIMIM; पहली लिस्ट आ गई

12 जिलों की इन 32 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है ओवैसी की पार्टी-

AIMIM ने पूर्व में बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज, अमौर, बायसी, कसबा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कदवा, जोकीहाट, अररिया, शेरघाटी, बेला, ढाका, नरकटिया, नवादा शहर, सिकंदरा, भागलपुर, नाथनगर, सीवान, जाले, केवटी, दरभंगा ग्रामीण, गौरा बौराम, कल्याणपुर, बाजपट्टी, बिस्फी, महुआ और गोपालगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इनमें से कई सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी भी उतार दिए हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।