Bihar Weather: बिहार के उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो, सब जगह आंधी-बारिश; मौसम का हाल

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Weather: मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के मौसम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को आंधी चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं गरज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Bihar Weather

Bihar Weather: पटना समेत पूरे बिहार में मंगलवार को मेघ गर्जन व आंधी-पानी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने उत्तर बिहार के लिए औरेंज, दक्षिण बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है।इधर, बारिश की गतिविधियां कम होते ही पटना सहित बिहार के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को पटना सहित कई शहरों में पारा ऊपर चढ़ने से गर्मी बढ़ी। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पुरवा का प्रभाव सोमवार को भी राज्य भर में बना रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान भभुआ में 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई और पारा 35.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

मुजफ्फरपुर में मौसम का हाल

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के मौसम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को आंधी चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं गरज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि तो न्यूनतम में° विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है। फिर गुरुवार को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने का अनुमान व्यक्त किया।

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में अभी भी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवा का प्रभाव है। हवा का रुख लगातार पुरवा बने रहने से अगले तीन-चार दिन तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है। इससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकता है, जबकि अधिकतम 60 किमी की गति से हवा चलने की संभावना है।

भागलपुर में 16 मई तकआंधी-बारिश

भागलपुर जिले में सोमवार का मौसम शुष्क व गर्म रहा। दिनभर तेज धूप के कारण दोपहर के अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिनभर उमस से लोग बेहाल रहे। दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 मई तक आंधी व बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की गति से आंधी चलने व हल्की बारिश की संभावना जताई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश व तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। लेकिन मई के शेष बचे दिनों में गर्मी भी धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। अमूमन मई में तापमान 40 डिग्री के पार रहता है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो, सब जगह आंधी-बारिश; मौसम का हाल