Bihar Weather: पटना में स्कूलों का समय बदला; यहां भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; बिहार में मौसम का कहर

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Weather: अपने आदेश में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए 30 अप्रैल तक सभी सरकारी-निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्ले स्कूलों की कक्षाएं 11:30 बजे के बाद नहीं चलाने का आदेश दिया गया है।

Bihar Weather: पटना में स्कूलों का समय बदला; यहां भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; बिहार में मौसम का कहर

Bihar Weather: मौसम में आये बदलाव के बीच रविवार को उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले पड़े। उधर, दक्षिण बिहार में भीषण तपिश का दौर जारी है। आंधी-बारिश से मक्का और रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। ठनका गिरने से कटिहार जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। अररिया में दीवार गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई।

पटना सहित पटना समेत 28 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पूरवा हवा चलने से पटना का पारा 6.4 डिग्री से. गिरा। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में बारिश हुई। दूसरी तरफ, गया जी, डेहरी और भभुआ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। सुपौल में मक्का और आम तथा पूर्वी चंपारण में आंधी और ओलावृष्टि से आम, लीची और सब्जियों को नुकसान हुआ।

शनिवार रात जोकीहाट की काकन पंचायत स्थित शेरलंघा में कच्ची दीवार गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। कुछ जिलों में ठनका व तेज हवा से कई फीडर ट्रिप कर गए। इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। किशनगंज में सोमवार और अररिया, किशनगंज, गोपालगंज एवं प. चंपारण में मंगलवार को मेघ गर्जन और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

पटना में आठवीं तक की कक्षाएं साढ़े 11 बजे के बाद नहीं चलेंगी

इधर पटना जिले के स्कूलों में कक्षा आठ तक की पढ़ाई 11:30 बजे के बाद नहीं होगी। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह डीएम के न्यायालय ने यह आदेश रविवार को दिया। अपने आदेश में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए 30 अप्रैल तक सभी सरकारी-निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्ले स्कूलों की कक्षाएं 11:30 बजे के बाद नहीं चलाने का आदेश दिया गया है। सभी स्कूलों को उपरोक्त आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करने का आदेश दिया गया है।

स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से समय-सारिणी में बदलाव करें और आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि राजधानी में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। दोपहर होते ही सड़कों पर गर्म हवाएं चलने लगती हैं और तापमान लगातार ऊपर जा रहा है।ऐसे में अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि छोटे बच्चों को दोपहर की गर्मी से बचाने के लिए यह जरूरी कदम है। हालांकि रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की भारी कमी से लोगों ने राहत की सांस ली।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।