
'वोट चोरी' के बाद 'सम्मान चोरी' की एंट्री, महागठबंधन की पीसी में सिर्फ तेजस्वी की तस्वीर पर सियासी किचकिच
संक्षेप: Bihar Election: पूनावाला ने कहा है कि उनका गठबंधन नहीं बल्कि गांठबंधन है। सभी दलों के नेताओं की प्रेस वार्ता है जबकि तस्वीर केवल तेजस्वी यादव की है। अन्य दलों के इमोजी लगा दिए गए हैं।
Bihar Chunav: बिहार विधासभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में जारी गतिरोध के बीच पटना के होटल मौर्या में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस के पोस्टर में केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर पर सियासी बवाल मचा है। विपक्षी दलों को मौका मिल गया है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को तेजस्वी यादव ने बिहार में नकार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि वोट चोरी का आरोप लगाने वाले अपने सहयोगी का सम्मान चोरी कर रहे हैं। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर होना चाहिए। जदयू नेता नीरज कुमार ने भी सवाल उठाया है कि तेजस्वी यादव अन्य साथी दलों के नेताओं को छोटा बता दिया है।

पूनावाला ने कहा है कि उनका गठबंधन नहीं बल्कि गांठबंधन है। सभी दलों के नेताओं की प्रेस वार्ता है जबकि तस्वीर केवल तेजस्वी यादव की है। अन्य दलों के ईमोजी लगा दिए गए हैं। मतलब साफ है कि राहुल गांधी समेत अन्य साथी नेताओं की सम्मान की चोरी महागठबंधन में की गई है। कल तक पप्पू यादव कहते थे कि राहुल गांधी के फेस पर महागठबंधन चुनाव जीत सकती है। यहां तो उन्हें डिलीट कर दिया गया। इनके अलायंस का मिशन अपना अपना एमंबिशन है। बाहर भारी कन्फ्यूजन है।
हालांकि कांग्रेस और वीआईपी ने कहा है कि सबकुछ ठीक है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी बातों को क्लियर कर दिया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राजद और अन्य दलों से रणनीति पर बात हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस तक इंतजार कीजिए। प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी ने क है कि पोस्टर में फोटो चर्चा का विषय नहीं है।





