Hindi NewsBihar NewsOnly seven percent roads are four lane in bihar national highway
बिहार में सात फीसदी शहरी सड़कें ही चार लेन चौड़ी, NH में भी राष्ट्रीय औसत से पीछे

बिहार में सात फीसदी शहरी सड़कें ही चार लेन चौड़ी, NH में भी राष्ट्रीय औसत से पीछे

संक्षेप:

बिहार में अभी नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 6389 किलोमीटर है। इनमें कुछ एनएच अब भी सिंगल लेन यानी 3.75 मीटर ही चौड़ी हैं। सिंगल लेन सड़कों की लंबाई 406 किलोमीटर है। वहीं दो लेन एनएच यानी सात मीटर चौड़े एनएच की लंबाई 3215 किलोमीटर है।

Nov 30, 2025 07:44 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में सड़कों की चौड़ाई कम है। राज्य के कुल एनएच (नेशनल हाईवे) में मात्र 28 फीसदी सड़क ही चार लेन या इससे अधिक चौड़ा है। स्टेट हाईवे में मात्र 1.11 फीसदी तो वृहद जिला सड़क (एमडीआर) में मात्र 0.69 फीसदी सड़क ही चार लेन से अधिक चौड़ी हैं। पथ निर्माण विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सभी तरह की शहरी सड़कों की लंबाई 26 हजार 791 किलोमीटर है। इसमें 1973 किलोमीटर यानी मात्र सात फीसदी सड़क ही चार लेन या इससे अधिक चौड़ी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिहार में अभी नेशनल हाईवे की कुल लंबाई 6389 किलोमीटर है। इनमें कुछ एनएच अब भी सिंगल लेन यानी 3.75 मीटर ही चौड़ी हैं। सिंगल लेन सड़कों की लंबाई 406 किलोमीटर है। वहीं दो लेन एनएच यानी सात मीटर चौड़े एनएच की लंबाई 3215 किलोमीटर है। जबकि चार लेन या इससे अधिक चौड़ा एनएच मात्र 1816 किलोमीटर है। इसी तरह राज्य के प्रमुख जिलों को जोड़ने के लिए बिहार में स्टेट हाईवे बने हुए हैं। बिहार में स्टेट हाईवे की लंबाई 3617 किलोमीटर है।

स्टेट हाईवे में 268 किलोमीटर सड़कें अब भी सिंगल लेन की हैं जो मात्र 3.75 मीटर चौड़ी हैं। इंटरमीडिएट लेन यानी 5.50 मीटर चौड़ा एसएच 270 किलोमीटर है। दो लेन यानी सात मीटर चौड़े स्टेट हाईवे की लंबाई 3038 किलोमीटर है। जबकि एसएच में चार लेन मात्र 40 किलोमीटर ही है। शहर की प्रमुख सड़कों यानी एमडीआर की लंबाई 16,784 किलोमीटर है। इनमें से सिंगल लेन 3.75 मीटर चौड़ी सड़कों की लंबाई 5343 किलोमीटर है। वहीं इंटरमीडिएट लेन एमडीआर की लंबाई 7983 किलोमीर है। जबकि एमडीआर में चार लेन सड़कों की लंबाई मात्र 116 किलोमीटर है।

एक लाख आबादी पर बिहार में सिर्फ 4.54 किमी एनएच

समग्रता में देखें तो देश (राष्ट्रीय औसत) में उपलब्ध एनएच के मामले में बिहार अब भी पीछे है। एक लाख की आबादी पर देश में एनएच का औसत 10.90 किलोमीटर है। जबकि इतनी आबादी पर बिहार में मात्र 4.54 किलोमीटर ही एनएच है। हालांकि सरकार के अधिकारी एनएच के मामले में आशान्वित हैं। विभाग के अनुसार वर्ष 2005 में बिहार में एनएच मात्र 3600 किलोमीटर था, जो अब 6389 किलोमीटर हो चुका है।

राज्य में सड़कों की स्थिति

● 26791 किमी है शहरी सड़कों की लंबाई

● 5612 किमी सड़कें सिंगल लेन की हैं

● 8660 किमी सड़कें इंटरमीडिएट लेन की

● 9463 किमी सड़कों की चौड़ाई सात मीटर

● 1973 किमी सड़कें चार लेन या अधिक हैं

ये भी पढ़ें:बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता दोषी करार, घूसखोरी में हुई जेल
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।