Hindi NewsBihar Newsold man stabbed to death by father and son in bihar gaya ji
बिहार में बुजुर्ग से विवाद का खूनी अंजाम, बाप-बेटे ने चाकू घोंप कर मार डाला

बिहार में बुजुर्ग से विवाद का खूनी अंजाम, बाप-बेटे ने चाकू घोंप कर मार डाला

संक्षेप:

बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि हत्या का कारण आपसी विवाद है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Jan 14, 2026 08:12 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बेलागंज, गया जी
share Share
Follow Us on

बिहार में एक बुजुर्ग से आपसी विवाद का खूनी अंजाम हुआ। गया जी जिले में बेलागंज थाने के टिकुली गांव में आपसी विवाद में एक वृद्ध की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार देर रात 7:30 की है। जानकारी के अनुसार, टिकुली गांव के मुद्रिका यादव (60) का घर आरोपितों के घर के ठीक सामने है। पुराने विवाद को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आरोपित नीतीश कुमार और दिनेश यादव उग्र गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों ने मुद्रिका यादव पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी मुद्रिका यादव को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बेलागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित नीतीश कुमार और दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश यादव का पुत्र नीतीश कुमार है।

ये भी पढ़ें:बिहार के इन 10 शहरों में सांस लेना मुश्किल, हवा सबसे ज्यादा जहरीली; क्या है वजह

बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि हत्या का कारण आपसी विवाद है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें:बिहार में चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, तापमान नहीं बदलेगा; कैसा रहेगा मौसम
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।