अब पटना में लड़की पर टूट पड़े हवसी, बीच सड़क छेड़खानी के बाद पीटा; सीसीटीवी में कैद हैवानों की तस्वीर

हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना सिटी
Follow us on Google News
share

लड़की ने बताया है कि जब वो कोचिंग से लौट रही थी तब दो मनचलों ने बीच सड़क उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने उनकी पिटाई कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दोनों हैवानों की तस्वीर कैद हुई है। 

Girl Assault In Patna
पटना सिटी में छात्रा से हैवानियत की गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार में हवसियों का हौसला नहीं टूट रहा है। शहर दर शहर यह हवसी लड़कियों के साथ खुलेआम हैवानियत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जमुई, समस्तीपुर, बांका के बाद अब पटना में एक छात्रा के साथ हैवानियत के बाद हड़कंप मच गया है। पटना सिटी में खाजेकलां थाना क्षेत्र के बरकत खां का अखाड़ा के पास मनचलों ने दसवीं की छात्रा से छेड़खानी और मारपीट की। सोमवार देर शाम छात्रा अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी। पीड़िता ने मंगलवार को खाजेकलां थाने में मामला दर्ज कराया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो मनचलों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने उनकी तलाश में जुटी है।

मेहंदीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरहट्टा स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। रोज की तरह सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे वह दो सहेलियों के साथ कोचिंग से पैदल घर लौट रही थी। जैसे ही वे खाजेकलां थाना क्षेत्र के बरकत खां का अखाड़ा के पास पहुंचीं, वहां पहले से खड़े दो मनचलों ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों मनचले उसके साथ मारपीट की। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख दोनों दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में दोनों मनचलों की तस्वीर साफ कैद हुई है। एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपितों की पहचान कर ली गई है। पीड़िता और उसकी सहेलियों ने भी फुटेज देखकर उनकी पहचान की पुष्टि की है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित समेत तीन गिरफ्तार

पटना। छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित बॉबी समेत तीन लोगों को शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपित मूल रूप से अथमलगोला का रहने वाला है। घटना के बाद वह अथमलगोला छोड़कर रामकृष्णानगर इलाके में रहने लगा था। पुलिस ने उसे रामकृष्णानगर से गिरफ्तार किया। इसके अलावे जिस होटल में कमरे लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, वहां के होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होटल संचालक में नालंदा निवासी जितेंद्र कुमार और रामकृष्णा नगर के दिनेश कुमार है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना में लड़की पर टूट पड़े हवसी, बीच सड़क छेड़खानी के बाद पीटा; मचा हड़कंप