बिहार: अब गया में नाबालिग लड़की से दिनदहाड़े हैवानियत का वीडियो, राक्षसों ने लड़के को पीटा; दो हैवान पकड़ाए

हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, शेरघाटी, गया
Follow us on Google News
share

बिहार में शहर-शहर हैवानों का कहर बरप रहा है। अब गयाजी जिले में कुछ राक्षसों ने एक लड़का-लड़की से सरेआम हैवानियत की है। इस हैवानियत का भी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है। 

gaya girl assault
गया में लड़का और लड़की से बदसलूकी का मामला सामने आया है। (वीडियो स्क्रीनशॉट)

जमुई, समस्तीपुर और राजधानी पटना में युवती के साथ बदसलूकी की घटनाओं के बाद अब गया जिले के शेरघाटी में एक युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लड़का और लड़की के साथ हवसियों ने जो कुछ भी किया उसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ हवसी पहाड़ी इलाके में इस प्रेमी जोड़े के साथ वहशीपन कर रहे हैं। एक लड़का युवक की बाइक का प्लक निकाल लेता है। इसके बाद जब लड़का प्लक लेने की कोशिश करते है तो उसके साथ मारपीट भी का जाती है। काफी देर तक दिनदहाड़े वहां हंगामा मचता है। लेकिन कोई भी लड़का-लड़की की मदद करने के लिए वहां नहीं आता है। लड़का-लड़की किसी तरह वहां से इन हवसियों के चंगुल से निकल पाते हैं।

बताया जा रहा है कि घटना शेरघाटी के समदा टोला महुआडीह गांव के पास सोमवार की है। झारखंड की सीमा से सटे पहाड़ी इलाके में एक युवा जोड़ा घूमने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया और उन्हें पीटा। घटना के दौरान किसी ने वीडियो और तस्वीरें बना लीं, जो बाद में वायरल हो गईं। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की को इस दौरान गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं। वहां काफी शोर-शराबा भी हो रहा है।

लोकलाज के कारण पीड़ित युवती और उसके दोस्त ने तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की। लोगों के अनुसार, मंगलवार को तीन पुलिस वाहनों से टीम गांव पहुंची और कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही कुछ युवक अंधेरे का फायदा उठाकर छिप गए।

शेरघाटी के डीएसपी संदीप कुमार ने कहा गि दो व्यक्तियों को पकड़ा गया है। मारपीट में शामिल अन्य लोगों के नाम और पते भी पुलिस को मिल गए हैं। पीड़ित युवती और उसके दोस्त की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने दरिंदों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्य बातें-:

● शेरघाटी के महुआडीह गांव के पास युवा जोड़े को घेरकर पीटा

● वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा

● आधा दर्जन लोगों से पूछताछ, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News और Bihar MLC Election Live के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsअब गया में लड़की से दिनदहाड़े हैवानियत का वीडियो, राक्षसों ने लड़के को पीटा