Hindi NewsBihar Newsnotorious gangster mithun who was shot by patna police in encounter run away from custody
जिस मिथुन को हाफ एनकाउंटर में पटना पुलिस ने मारी थी गोली वो कस्टडी से भागा, मचा हड़कंप

जिस मिथुन को हाफ एनकाउंटर में पटना पुलिस ने मारी थी गोली वो कस्टडी से भागा, मचा हड़कंप

संक्षेप:

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुस्ती का फायदा उठाकर मिथुन कुमार मंगलवार की सुबह अस्पताल से भाग निकला। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मिथुन सिंह को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी भी की जा रही है।

Nov 18, 2025 10:38 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना पुलिस ने जिस कुख्यात अपराधी को हाफ एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मारी थी वो अब पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। बता दें कि पटना पुलिस ने शनिवार की देर रात खुसरूपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी अपराधी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे शेख मोहम्मदपुर के सामने फोरलेन सेे दबोचा था। लेकिन अब मिथुन पुलिस कस्टडी से भाग गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जिस अस्पताल में मिथुन का इलाज चल रहा था। उस अस्पताल में कुछ पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुस्ती का फायदा उठाकर मिथुन कुमार मंगलवार की सुबह अस्पताल से भाग निकला। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मिथुन सिंह को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी भी की जा रही है।

मुठभेड़ में घायल हुए थे 2 पुलिसकर्मी

जिस वक्त पुलिस ने उसे दबोचा था उस वक्त वह किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई थी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे घायल हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मुठभेड़ के दाैरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान ने बताया था कि हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार रखने और लूट सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित मिथुन सालिमपुर के मझौली का रहने वाला है। उस पर झारखंड में भी लूट का केस दर्ज है। मिथुन पिस्टल लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था।बता दें कि मिथुन पिछले महीने रामकृष्णानगर थाना के पिपरा में दो सहोदर भाइयों की हत्या में आरोपित है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।