बिहार में ‘नोट डबल’ गैंग का भंडाफोड़, 50 लाख कैश; केमिकल-मशीन के साथ 8 शातिर पकड़े गए

Jayendra Pandey हिन्दुस्तान, मनीष कुमार, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Bihar Crime News: गोपालगंज के बैकुंठपुर में एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने 'नोट दोगुना' करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 50 लाख कैश, केमिकल और मशीन के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार हैं।

बिहार में ‘नोट डबल’ गैंग का भंडाफोड़, 50 लाख कैश; केमिकल-मशीन के साथ 8 शातिर पकड़े गए

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय 'नोट दोगुना' करने वाले एक बड़े और शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रातों-रात अमीर बनने का लालच देकर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले इस गिरोह के ठिकानों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने 8 शातिर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है और मौके से भारी मात्रा में कैश व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर संयुक्त टीम की छापेमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बैकुंठपुर के सिंहासिनी गांव में एक गिरोह जादुई तरीके और केमिकल की मदद से रुपये दोगुना करने का काला धंधा चला रहा है। इस अहम सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनय तिवारी के सीधे निर्देश पर पुलिस की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ सिंहासिनी गांव में गिरोह के ठिकाने पर अचानक धावा बोल दिया, जिससे आरोपियों को भागने या संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

50 लाख रुपये, नोट गिनने की मशीन और केमिकल बरामद

पुलिस की इस छापेमारी के दौरान मौके का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। ठिकाने से नोटों की कई गड्डियां, कुछ विशेष प्रकार के केमिकल और एक नोट गिनने की मशीन बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके से बरामद की गई कुल राशि लगभग 50 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल, बरामद नोटों की गिनती लगातार जारी है और अंतिम आंकड़ा गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

8 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से गिरोह के 8 सदस्यों को धर दबोचा है। इन सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं और इन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है, इसका पूरा पर्दाफाश हो सके। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बरामद किए गए ये नोट असली हैं या नकली। पुलिस और एक्स्पर्ट्स इन नोटों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। केमिकल का इस्तेमाल किस लिए किया जाता था, जल्द ही इस राज से भी पर्दा उठने की उम्मीद है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।