Hindi NewsBihar NewsNot Tejashwi son of Seemanchal be CM Owaisi said public will bring down from helicopter
तेजस्वी नहीं सीमांचल का बेटा बनेगा सीएम, ओवैसी बोले- हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतार देगी जनता

तेजस्वी नहीं सीमांचल का बेटा बनेगा सीएम, ओवैसी बोले- हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतार देगी जनता

संक्षेप:

 Bihar Elections: ओवैसी ने कहा कि 14 फ़ीसद वाला मुख्यमंत्री, 3.5फ़ीसद वाले को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करते है,इन्हें मुसलमानों का केवल वोट चाहिए,अब ओवैसी उपमुख्यमंत्री से राजी नहीं होगा।

Sun, 2 Nov 2025 06:36 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, बिशनपुर, निज संवाददाता
share Share
Follow Us on

Bihar Elections: एआईएमआईएम चीफ सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। रविवार को कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि अब सीमांचल का बेटा ही सीएम बनेगा। तेजस्वी यादव को जनता हेलीकॉप्टर से जमीन पर ला देगी। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ओवैसी ने कहा कि 14 फ़ीसद वाला मुख्यमंत्री, 3.5फ़ीसद वाले को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करते है,इन्हें मुसलमानों का केवल वोट चाहिए,अब ओवैसी उपमुख्यमंत्री से राजी नहीं होगा,अब सीमांचल का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि ओवैसी एक्स्ट्रीमिस्ट चरमपंथी है, दाढ़ी और टोपी वाले को तेजस्वी चरमपंथी कहता है। पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद मैने भारत के पक्ष में बयान दिया था। तब पाकिस्तान के लोगों ने मुझे चरमपंथी और आतंकी कहा था। तेजस्वी यादव पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है।

ये भी पढ़ें:जब मल्लाह तो मोहम्मद का बेटा भी सीएम बन सकता है, बोले असदुद्दीन ओवैसी

और भागलपुर दंगा के आरोपी को राजद ने अवॉर्ड देने का काम किया। मुसलमानों के खिलाफ हो रहे जुल्म पर तेजस्वी एक शब्द नहीं बोलते। राजद ने एआईएमआईएम की कयादत को तोड़ने के लिए उनके चार विधायक को तोड़ा। पटना में बैठे लोग नहीं चाहते कि सीमांचल की जनता अपना फैसला खुद ले ।एमआईएम सीमांचल की हक की लड़ाई लड़ती आ रही है, यहां के लोगों को सियासी तौर पर जागरूक कर रही है। तेजस्वी हेलिकॉप्टर पर उड़ते है सीमांचल की जनता उन्हें जमीन पर ला देगी। मौके पर एमआईएम से कोचाधामन के प्रत्याशी सरवर आलम, पूर्व सांसद इम्तियाज जलील,पूर्व विधायक वारिश पठान,एमआईएम नेता शाहिद आलम, निवर्तमान विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज अस्फी गुड्डू, मुखिया शाहबाज आलम सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:3% वाला डिप्टी CM फेस तो 17% वाला क्यों नहीं? महागठबंधन पर ओवैसी का तंज

ओवैसी राजद के साथ समझौता कर महागठबंधन में अपनी पार्टी एआईएमआईएम को शामिल करना चाहते थे। पहल नाकाम होने के बाद उनके प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ढोल बजाते राजद के द्वार तक गए। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। 2020 में ओवैसी की पार्टी से पांच विधायक चुने गए थे। उनमें से चार को राजद ने तोड़ लिया था। ओवैसी ने एक बार फिर तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।