Hindi NewsBihar Newsnon-bailable warrant issued DSP in Arwal for beating woman 5 other policemen also charged
महिला की पिटाई में बुरे फंसे डीएसपी, नन बेलेबल वारंट जारी; 5 अन्य पुलिसकर्मी पर भी आरोप

महिला की पिटाई में बुरे फंसे डीएसपी, नन बेलेबल वारंट जारी; 5 अन्य पुलिसकर्मी पर भी आरोप

संक्षेप:

पूर्व में न्यायालय ने इस मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत सम्मन एवं जमानतीय वारंट भेजने का आदेश दिया था। जिसका तामिला बाद भी आरोपियों ने न्यायालय में हाजिरी नहीं दी।

Dec 01, 2025 06:57 pm ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, अरवल, निज संवाददाता
share Share
Follow Us on

बिहार के अरवल में एक डीएसपी और अन्य पांच पुलिस वालों के खिलाफ कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार पांडे की अदालत ने पुलिस बर्बरता के मामले में आरोपित अरवल के अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कृति कमल समेत अन्य पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। इससे पहले इनके खिलाफ जमानतीय वारंट जारी किया गया था पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। उसके बाद यह ऐक्शन लिया गया है। कोर्ट ने एसपी को कॉपी भेजकर इन्हें हाजिर कराने का आदेश दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस संबंध में अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि करपी थाना क्षेत्र के करवा हंकार गांव निवासी परिवादनी तनिषा सिंह के द्वारा न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया गया था। जिसमें पुलिस पदाधिकारियों पर घर का दरबाजा तोड़कर महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पुलिस पर जबरन घर में घुसकर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया।

इस मामले में पूर्व में न्यायालय ने इस मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत सम्मन एवं जमानतीय वारंट भेजने का आदेश दिया था। जिसका तामिला पश्चात भी आरोपियों की ओर से न्यायालय में उपस्थिति नहीं दी गई। इसके बाद न्यायालय ने अगला कानूनी कदम उठाते हुए गैरजमानतीय वारंट जारी कर दिया है।

परिवादनी के अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में 25 नवंबर को ही आदेश पारित किया गया है। इसकी एक कॉपी एसपी को भी दिया गया है। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।