Hindi NewsBihar Newsnokha assembly seat result live 2025 jdu nagendra chandravanshi rjd anita jan suraaj nasrullah who will win counting
Nokha Chunav Result: नोखा में जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी की रिकॉर्ड जीत, आरजेडी की अनीता देवी भारी अंतर से पराजित

Nokha Chunav Result: नोखा में जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी की रिकॉर्ड जीत, आरजेडी की अनीता देवी भारी अंतर से पराजित

संक्षेप:

Nokha Chunav Result 2025: नोखा सीट पर जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी ने भारी बढ़त से जीत दर्ज की है। आरजेडी की अनीता देवी हार गईं, जबकि जन सुराज के नस्रुल्लाह खान तीसरे स्थान पर रहे।

Nov 15, 2025 01:48 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nokha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले की नोखा सीट इस बार जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी ने जीत दर्ज की है। नोखा विधानसभा के अंतिम नतीजों ने शुरुआती रुझानों को ही मजबूत कर दिया, जहां जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी 93,193 वोट बटोरते हुए जोरदार जीत के साथ निकले। आरजेडी की अनीता देवी 24,054 मतों से पीछे रह गईं, जबकि जन सुराज पार्टी के नस्रुल्लाह खान तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला शुरू से अंत तक चंद्रवंशी के ही पक्ष में झुका रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

07:03 PM - Nokha Assembly Seat Result LIVE 2025: नोखा में जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी की रिकॉर्ड जीत, आरजेडी की अनीता देवी भारी अंतर से पराजित

नोखा विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में जेडीयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी ने 93,193 वोटों के साथ जोरदार जीत दर्ज की है। आरजेडी की अनीता देवी 69,139 वोटों पर 24,054 मतों से हार गईं, जबकि जन सुराज पार्टी के नस्रुल्लाह खान 4,831 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला शुरू से अंत तक चंद्रवंशी के पक्ष में ही बना रहा।

03:32 PM - Nokha Assembly Seat Result LIVE 2025: नोखा में जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी की भारी बढ़त, आरजेडी की अनीता देवी दूर पीछे

नोखा विधानसभा सीट पर सत्रहवें राउंड की गिनती में जेडीयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी 62,051 वोटों के साथ विशाल बढ़त लिए हुए हैं, जबकि आरजेडी की अनीता देवी 42,956 वोटों पर उनसे 19,095 मत पीछे चल रही हैं। बसपा की सुनीता कुमारी 3,620 वोटों पर तीसरे स्थान पर हैं और मुकाबला अब पूरी तरह चंद्रवंशी के पक्ष में जाता दिख रहा है।

01:44 PM - Nokha Assembly Seat Result LIVE 2025: नोखा में 12वें की गिनती तक जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी की भारी बढ़त, आरजेडी की अनीता देवी काफी पीछे

नोखा विधानसभा सीट पर बारहवें राउंड की गिनती तक जेडीयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी 43,298 वोटों के साथ मजबूत बढ़त में हैं, जबकि आरजेडी प्रत्याशी अनीता देवी 31,036 वोटों पर दूसरे स्थान पर चल रही हैं। बसपा की सुनीता कुमारी 2,966 वोटों पर टिके हुए हैं और चंद्रवंशी की बढ़त बढ़कर 12,262 मतों तक पहुंच चुकी है, जिससे मुकाबला अब उनके पक्ष में साफ झुकता दिखाई दे रहा है।

12:03 PM - Nokha Assembly Seat Result LIVE 2025: नोखा में 7 राउंड की काउंटिंग पूरी, नागेंद्र चंद्रवंशी की 4636 वोटों से मजबूत बढ़त

नोकहा सीट पर सातवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जेडीयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी 24446 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। आरजेडी की अनीता देवी 19810 वोटों के साथ 4636 मतों से पीछे चल रही हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी सुनीता कुमारी 1865 वोटों पर तीसरे स्थान पर हैं। अब तक के रुझान जेडीयू के पक्ष में स्पष्ट बढ़त दिखा रहे हैं।

09:34 AM - Nokha Assembly Seat Result LIVE 2025: नोखा में आरजेडी की अनीता देवी को बढ़त

नोखा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी अनीता देवी शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं। इस सीट पर जेडीयू के नगेंद्र चंद्रवंशी और जन सुराज पार्टी के डीएसपी नसरुल्लाह खान भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। शुरुआती बढ़त से आरजेडी खेमे में उत्साह है, जबकि बाकी दोनों प्रत्याशी आगे आने वाले राउंड पर नजर बनाए हुए हैं।

05:14 AM - Nokha Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

Nokha Assembly Seat Result LIVE 2025: मतगणना की प्रक्रिया के अनुसार, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी है। इसके लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में टेबलों पर मशीनें खोली जाएंगी। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आएगा।

ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार में रिकॉर्ड मतदान किसके लिए वरदान, NDA या महागठबंधन सरकार?
Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।