दरभंगा में नोएडा जैसा हादसा, इंटर छात्रों से भरी स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, फरिश्ता बन पहुंचे लोग

Feb 08, 2026 09:49 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

स्कॉर्पियो को डबरे में गिरते देख वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। अफरातफरी के बीच इसकी सूचना विश्वविद्यालय थाना, फायर ब्रिगेड और नगर निगम को दी गई।

दरभंगा में नोएडा जैसा हादसा, इंटर छात्रों से भरी स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, फरिश्ता बन पहुंचे लोग

बिहार के दरभंगा मं इंटर परीक्षा देने के लिए 10 छात्रों को लेकर शनिवार को पहुंची स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही से एमएमटीएम कॉलेज के पास स्थित तालाब(डबरे) में गिर गई। आस पास मौजूद लोगों की मदद से स्कॉर्पियो से कूदकर छात्रों और चालकों ने अपनी जान बचाई। छात्रों की दिलेरी से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नोएडा में इंजीनियर की कार पानी में डूब गई जिसमें डूबकर मौत हो गई। क्रेन की मदद से गाड़ी को पानी से निकाला गया। हालांकि किसी भी परीक्षार्थी की परीक्षा नहीं छूटी।

स्कॉर्पियो को डबरे में गिरते देख वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। अफरातफरी के बीच इसकी सूचना विश्विद्यालय थाना, फायर ब्रिगेड और नगर निगम को दी गई। जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो को काफी मशक्कत के बाद डबरे से बाहर निकाला जा सका। बताया जाता है कि पीछे करने के दौरान स्कॉर्पियो पानी भरे गहरे डबरे में लुढ़क गई थी।

छात्र के परिजन कमलेश कुमार यादव ने बताया कि उनके दो बच्चे भी स्कॉर्पियो पर सवार थे। ईश्वर की कृपा से सभी बच्चे सुरक्षित बच गए गए। उन्होंने बताया कि केवटी प्रखंड के दुधिया गांव से इंटर की परीक्षा देने मेरे दो बच्चों सहित 10 बच्चे एमएमटीएम कॉलेज आया करते थे। शनिवार को दूसरी पाली में सभी बच्चे परीक्षा देने आए थे। इस दौरान गाड़ी बैक करने के दौरान डबरे में लुढ़क गई।

स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर वे वहां पहुंचे। तब तक सभी बच्चे परीक्षा देने के लिए अंदर चले गए थे। स्थानीय वार्ड पार्षद मुकेश महासेठ ने बताया कि स्कॉर्पियो डबरे में पूरी तरह से डूब गई थी। विश्वविद्यालय थाने की पुलिस को सूचना देकर गाड़ी को नगर निगम की जेसीबी से बाहर निकाला गया। सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित परीक्षा देने चले गए।

पिछले दिनों मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग के इंजीनियर और एक साथी की कार नहर में डूब गई। जबतक निकाला जाता तबतक दोनों की मौत हो गई।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें