बिहार के इस जिले में हर शनिवार ‘नो व्हीकल डे’, DM का बड़ा आदेश; मिडिल ईस्ट तनाव का असर

Jayendra Pandey हिन्दुस्तान, विनयमणि तिवारी, वैशाली
share

No Vehicle Day In Bihar: मिडिल ईस्ट के तनाव और संभावित ईंधन संकट को देखते हुए वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने हर शनिवार 'नो व्हीकल डे' घोषित किया है। सरकारी कर्मी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे, जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।

बिहार के इस जिले में हर शनिवार ‘नो व्हीकल डे’, DM का बड़ा आदेश; मिडिल ईस्ट तनाव का असर

No Vehicle Day In Bihar: बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद अहम और पर्यावरण व अर्थव्यवस्था के हित में बड़ी खबर सामने आई है। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जिले में हर शनिवार को 'नो व्हीकल डे' मनाने का सख्त आदेश जारी किया है। यह फैसला मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट के देशों में चल रहे भारी तनाव और युद्ध की स्थिति को देखते हुए लिया गया है, ताकि भविष्य के संभावित ईंधन संकट से बचा जा सके। डीएम की इस अनोखी पहल की पूरे राज्य में खूब चर्चा हो रही है।

सरकारी कर्मी नहीं करेंगे वाहनों का इस्तेमाल

जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, वैशाली जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में काम कर रहें अधिकारी और कर्मचारी शनिवार के दिन अपने निजी वाहनों (कार या बाइक) का प्रयोग बिल्कुल नहीं करेंगे। सभी को निर्देश दिया गया है कि वे दफ्तर आने-जाने के लिए साइकिल, पैदल या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। यह नियम सभी सरकारी महकमों पर सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि प्रशासन आम जनता के सामने ईंधन बचत की एक सकारात्मक मिसाल पेश कर सके।

ईंधन बचाने की सख्त जरूरत

इस आदेश के पीछे का मुख्य कारण वैश्विक संकट है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि मध्य पूर्व में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, जिससे भविष्य में ईंधन की भारी किल्लत और कीमतों में बेतहाशा दाम बढ़ने की पूरी आशंका है। ऐसे में राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए अभी से पेट्रोल और डीजल की बचत करना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। जिला प्रशासन ने सिर्फ सरकारी कर्मियों पर ही नियम लागू नहीं किया है, बल्कि जिले की आम जनता से भी 'नो व्हीकल डे' में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे शनिवार को अपने निजी वाहनों का कम से कम प्रयोग करें। इसके बजाय बस या ऑटो जैसे सार्वजनिक वाहनों को प्राथमिकता दें। इसके अलावा, लोगों को बिना कारण यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। डीएम ने प्राइवेट संस्थानों से भी अपील की है कि वे शनिवार को 'वर्क फ्रॉम होम' को बढ़ावा दें, ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव और ईंधन की खपत कम हो सके।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।