हथियार लहराते वीडयो केस में जेडीयू विधायक अनंत सिंह को राहत नहीं, अबतक ना बेल मिला ना गिरफ्तारी पर रोक

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट राजेंद्र कुमार पाण्डेय की अदालत में उनकी अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी पर रोक से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने केस डायरी और निचली अदालत के अभिलेख तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 20 मई की तिथि निर्धारित कर दी।

हथियार लहराते वीडयो  केस में जेडीयू विधायक अनंत सिंह को राहत नहीं,  अबतक ना बेल मिला ना गिरफ्तारी पर रोक

Anant Singh News: छोटे सरकार के नाम से चर्चित मोकामा के विधायक अनंत सिंह को हथियार प्रदर्शन से संबंधित वायरल वीडियो वाले मामले में राहत नहीं मिली है। 15 मार्च को दूसरी तिथि पर सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट राजेंद्र कुमार पाण्डेय की अदालत ने शुक्रवार को उनकी अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी पर रोक से संबंधित याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने केस डायरी और निचली अदालत के अभिलेख तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 20 मई की तिथि निर्धारित कर दी।

मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कथित तौर पर अश्लील नृत्य और प्रतिबंधित हथियारों के प्रदर्शन का आरोप लगा है। कार्यक्रम में अनंत सिंह भी थे। विधायक व गायक गुंजन सिंह समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बचाव पक्ष के वकील राजेश कुमार पाठक ने इसे साजिश और वीडियो को एडिटेड बताया।

बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह पर गोपालगंज के मीरगंज में एक जनेऊ समारोह के दौरान अश्लील डांस और समर्थकों द्वारा खुलेआम हथियार लहराने का केस दर्ज किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई। 2 और 3 मई 2026 को गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमराव गांव के मुखिया गुड्डू राय के घर उपनयन (जनेऊ) संस्कार का आयोजन किया गया जिसमें अनंत सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए थे।

इस समारोह से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिनकी काफी चर्चा हुई। एक वीडियो में अनंत सिंह आगे की सीट पर बैठे थे और महिला डांसर का डांस देख रहे हैं। अनंत सिंह उसके डांस पर ताली बजा रहे थे और उनके समर्थक डांसर पर नोट उड़ा रहे थे। एक अन्य वीडियो में उनके समर्थक हाथों में प्रतिबंधित और खतरनाक हथियार लेकर लहराते हुए नाचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने संज्ञान लिया और साइबर सेल से जांच करवाई। इसके बाद 4 मई 2026 को मीरगंज थाने में अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस केस में अनंत सिंह, उनके समर्थक, आयोजक गुड्डू रार और उनके परिजनों को भी अभियुक्त बनाया गया। इस मामले में अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी पर रोक के लिए उनकी ओर से अदालत में याचिका दायर की गई जिसकी सुनवाई चल रही है।

केस हो जाने के बाद अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। नाच देखना गलत है तो सरकार को इसे बैन कर देना चाहिए। बाद में डांसर भी सामने आई। उन्होंने भी कहा कि वह शौक से डांस करती है। अनंत सिंह ने कुछ भी गलत नहीं किया। लेकिन वीडियो वायरल होने पर डांसर को क्यों बदनाम किया जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।