बिहार में अब पीक आवर में भी नहीं कटेगी बिजली, ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने किया बड़ा ऐलान

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar Top News: बिहार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने पीक आवर में बिजली न कटने और 10 लाख BPL परिवारों को 'सूर्य घर योजना' से जोड़ने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग इस बात को सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर युद्धस्तर पर काम कर रहा है कि पीक आवर में भी…

बिहार में अब पीक आवर में भी नहीं कटेगी बिजली, ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने किया बड़ा ऐलान

Bihar Top News: बिहार में भीषण गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग के बीच राज्य सरकार ने आम जनता को एक बहुत बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। अब राज्य के उपभोक्ताओं को 'पीक आवर' में भी बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को राजधानी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के बाद नीतीश सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों ने ये अहम घोषणाएं कीं।

पीक आवर में नहीं कटेगी बिजली, चोरी पर कसेगा शिकंजा

जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार का विजन स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग इस बात को सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर युद्धस्तर पर काम कर रहा है कि पीक आवर में भी लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलती रहे। इसके अलावा, बिजली चोरी के कारण राजस्व को हो रहे भारी नुकसान को रोकने के लिए सरकार अब बेहद सख्त कदम उठा रही है। ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से छापेमारी और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

10 लाख BPL परिवारों के घरों पर लगेगा सोलर पैनल

मंत्री बुलो मंडल ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' को बिहार में तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। आने वाले समय में राज्य के 10 लाख गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इससे न सिर्फ गरीबों को मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि वे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दावा, महिलाओं को मिला सम्मान

वहीं, जन सुनवाई में मौजूद विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला मंडल ने आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी बात मजबूती से रखी। उन्होंने दावा किया कि एनडीए गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल मौजूद है और आगामी विधान परिषद चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। 2005 से पहले के दौर की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी बेहद कठिन और असुरक्षित था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन में महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षित बल्कि एक बेहद सम्मानजनक वातावरण मिला है।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।