कोई पेपर लीक नहीं, सब शरारती तस्वों की करतूत; BPSC पीटी परीक्षा में हंगामा पर आयोग का दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बीपीएससी चेयरमैन रवि मनुभाई परमार ने आयोग का पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य भर में 912 केंद्रों पर परीक्षा ली गयी है। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आई है।

bpsc exam

शुक्रवार को बिहार के 912 केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं की पीटी परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें चार लाख से ज्यादा अभ्यरिथियों ने भाग लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर परीक्षा खत्म होने से पहले ही प्रश्नपत्र वायरल होने का दावा किया जा रहा है। पेपर लीक की आशंका जताई गई और पटना के बापू सभागार परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। इस बीच बीपीएससी की ओर से पेपर लीक की घटना से इनकार किया गया है। आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने कहा है कि यह शरारती तत्वों की करतूत है। परीक्षा संचांलन को लेकर कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है।

बीपीएससी चेयरमैन रवि मनुभाई परमार ने आयोग का पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य भर में 912 केंद्रों पर परीक्षा ली गयी है। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आई है। पटना में एक केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने पूछे गए प्रश्नों के पैटर्न में फेरबदल की शिकायत की। लेकिन तुरंत छात्रों से बात की गई और उनका संशय दूर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद तक कहीं से कंप्लेन नहीं मिला। रिपोर्ट मिली है कि परीक्षा ठीक तरीके से चल रही थी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना था। बाहर जो भी चल रहा था उससे परीक्षा दे रहे छात्रों को कोई सूचना नहीं थी क्योंकि किसी के पास मोबाइल नहीं था। परीक्षा शुरू हो जाने के बाद छात्रों के पास सिर्फ पेपर थे। कोई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस नहीं था। आयोग पूरे परीक्षा का हाई टेक तरीके से मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया के युग में शरारती तत्वों की करतूत है। पीटी परीक्षा में पेपर लीक जैसी कोई बात नहीं हुई।

वहीं पटना के डीएम ने परीक्षा के संबंध में प्रशासन का पक्ष रखा। कहा कि कुछ प्रश्न पत्र की कमी की वजह से कुछ अभ्यर्थियों ने किया हंगामा। बापू परीक्षा भवन कुमरार में बीपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा हंगामा किया गया है। उनका कहना है कि व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण उन्हें प्रश्न पत्र 15 मिनट देर से मिला जबकि इसके लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया गया ऐसे में वे समय से प्रश्न पत्रों को हल नहीं कर पाए। बीपीएससी एवं परीक्षा केंद्र के प्रबंधकों की कमी के कारण ऐसा हुआ है। अभ्यर्थियों को समझने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन नहीं माने जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताते चलें कि शुक्रवार को पटना एक बापू सभागार एग्जाम सेंटर पर बीपीएससी की परीक्षा दे रहे सैकड़ों छात्र छात्राओं ने समय से पहले पेपर वायरल होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। अभ्यर्थी सड़कर पर उकर गए और बवाल काटा। पटना डीएम ने खुद मोर्चा संभाला उसके बाद मामला शांत हुआ।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।