ना बंगला, ना क्रिमिनल केस... बांकीपुर से बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा बंटी मैट्रिक पास, चर्चा में चुनावी हलफनामा

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी के पास खुद का घर नहीं है। उन पर किसी तरह का कोई क्रिमिनल केस नहीं हैं। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई ही की है। 

abhishek sinha bunty bankipur bjp nomination

बिहार के पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी का चुनावी हलफनामा चर्चा में है। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई ही की है। उनके पास ना ही कोई बंगला है और ना ही उन पर कोई क्रिमिनल केस है। अभिषेक ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन में दिए एफिडेविट में उन्होंने अपनी संपत्ति आदि की जानकारी दी है। अभिषेक बंटी का मुख्य मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता से है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी।

अभिषेक सिन्हा बंटी ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 70 हजार रुपये नकद और बैंक खातों में 29 हजार रुपये है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। ना ही खुद का घर है और ना ही किसी तरह की खेतीहर एवं कमर्शियल जमीन है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अभिषेक के ऊपर किसी भी तरह का आपराधिक मामला लंबित नहीं है। उन्हें किसी मामले में अब तक दोषसिद्धि या सजा भी नहीं हुई है।

Patna, Jul 09 (ANI): Bihar Chief Minister Samrat Choudhary with BJP candidate for Bankipur Assembly by-election Abhishek Kumar Sinha being garlanded during the 'Ashirvad Sabha' held after filing his nomination papers, in Patna on Thursday. Deputy Chief Minister Vijay Kumar Choudhary also present. (ANI Photo)

42 साल के हैं अभिषेक

अभिषेक सिन्हा बंटी की उम्र 42 साल है। वह उनकी कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 19.60 लाख रुपये है। जिनमें 11 ग्राम सोने की अंगूठी एवं चेन भी शामिल है। उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लगभग 10 लाख का लोन लिया हुआ है। वह पटना के वेस्ट आनंदपुरी में मंदिर मार्ग पर रहते हैं। उन्होंने अपनी सालाना आय 4.98 लाख रुपये के करीब बताई है, जो व्यापार से आती है। उन्होंने साल 2000 में दरभंगा के एक स्कूल से मैट्रिक पास की थी। उसके बाद उन्होंने पढ़ाई नहीं की।

कार के मालिक हैं अभिषेक

अभिषेक सिन्हा के पास खुद का कोई घर नहीं लेकिन उनके पास दो गाड़ियां हैं। एक होंडा की कार है, जो उन्होंने 2018 में खरीदी थी। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल है, जो पिछले साल ली थी। पत्नी के नाम पर कोई वाहन नहीं है।

Patna, Bihar, India -Juiy.09, 2026: BJP candidate Abhishek Sinha Bunty with BJP state president Sanjay Saraogi, JDU state president Umesh Kushwaha, BJP MP Ravishankar Prasad and others coming out after filling his nomination paper at Collectorate in Patna, Bihar, India, Thursday,Juiy,09, 2026.(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

अभिषेक सिन्हा बंटी की पत्नी अमृता कृष्णा प्राइवेट जॉब करती हैं। उनके पास 50 हजार रुपये नकद हैं। उनकी पत्नी के नाम पर एलआईसी की 4 पॉलिसी हैं। पत्नी के पास 32 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी के आभूषण हैं, जिनका कुल मूल्य 5 लाख के करीब है।

पहली बार लड़ रहे चुनाव

अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा के पटना महानगर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भी रहे। वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी हैं। नितिन के बाद बीजेपी ने यहां से एक साधारण कार्यकर्ता को टिकट दिया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

नामांकन में पहुंचे सम्राट समेत एनडीए के बड़े नेता

अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने गुरुवार को पटना कलेक्ट्रेट में बांकीपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी समेत एनडीए के अन्य वरीय नेता मौजूद रहे।

Patna, Jul 09 (ANI): Bihar Chief Minister Samrat Choudhary with BJP candidate for Bankipur Assembly by-election Abhishek Kumar Sinha during the 'Ashirvad Sabha' held after filing his nomination papers, in Patna on Thursday. (ANI Photo)

नामांकन के बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा आयोजित की गई। इसमें सीएम सम्राट चौधरी, संजय झा, रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेताओं ने अभिषेक सिन्हा बंटी के लिए वोट मांगे। एनडीए ने एकजुटता दिखाते हुए बीजेपी कैंडिडेट को उपचुनाव में जिताने की अपील की।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsना बंगला, ना क्रिमिनल केस... बांकीपुर से बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक बंटी मैट्रिक पास