Hindi NewsBihar NewsNitish told opposition MLAs in assembly to salute PM Modi for developing Bihar
मोदी जी को नमन काहे नहीं करते हैं, विधानसभा में विपक्ष से बोले नीतीश- PM ने सब लिए काम किया

मोदी जी को नमन काहे नहीं करते हैं, विधानसभा में विपक्ष से बोले नीतीश- PM ने सब लिए काम किया

संक्षेप:

सीएम ने कहा कि केंद्र के माध्यम से बिहार में काफी काम किया जा रहा है। राज्य बहुत आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार ने पिछले 20 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया। विपक्ष से कहा कि आप सब लोग पीएम नरेंद्र मोदी का नमन कीजिए।

Thu, 4 Dec 2025 12:23 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार की बड़ी भूमिका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को बहुत कुछ दिया। इसके लिए उन्हें नमन करते हैं। सीएम ने विपक्षी विधायकों की इशारा करते हुए कहा आप लोग भी पीएम को नमन कीजिए क्योंकि उन्होंने आप लोगों के लिए भी बहुत काम किया है। सीएम की बात सुनकर सदन में ठहाके लगने लगे। सीएम ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा और कहा कि सदन सर्व सम्मति से इसे पास करे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएम ने कहा कि बिहार में केंद्र के माध्यम से काफी काम किया जा रहा है। बिहार अब बहुत आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार ने पिछले 20 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया। विकास की गति को तेज करने के लिए जनता इस बार के चुनाव में भी भारी बहुमत दिया। आने वाले 5 वर्षों में राज्य की आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जाएगा। हर परिवार को मजबूत किया जाएगा। तेजी से औद्योगिक विकास किया जाएगा। रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। कृषि रोड मैप के काम में तेजी आएगी। पयर्टन के क्षेत्र में काफी का हो रहा है। प्रदेश में यह सब काम केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहा है। अब शहरों के साथ गांवों को भी आगे बढ़ाने के लिए काम हो रहा है जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:LIVE: CM ने सदन में PM के लिए उठवाया हाथ, विपक्ष से बोले- आप लोग क्यों नहीं करते

सीएम ने कहा कि आप सब लोग इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नमन कीजिए। सीएम की अपील पर सत्ता पक्ष की ओर से तालियां बजाई गईं और सदस्यों ने हाथ उठाकर पीएम को धन्यवाद दिया। इधर विपक्षी खेमे में खामोशी छाई रही। इस सीएम बोले कि आप लोग काहे नहीं कर रहे हैं। इस पर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र बोलने लगे तो नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम ने जो बिहार के लिए किया है उसे आप लोग भी याद रखिए। सीएम के वकतव्य से सदन में ठहाके लगने लगे और माहौल हल्का हो गया।

ये भी पढ़ें:गड़बड़ किए तो छोड़ दिए, अब कभी नहीं जाएंगे..., RJD विधायकों से बोले सीएम नीतीश
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।