Hindi NewsBihar NewsNitish Sarkar Minister Name in race for minister in first victory who is BJP MLA Rama Nishad
Nitish Sarkar Mantri: पहली जीत में ही मंत्री पद के रेस में नाम, कौन हैं BJP विधायक रमा निषाद

Nitish Sarkar Mantri: पहली जीत में ही मंत्री पद के रेस में नाम, कौन हैं BJP विधायक रमा निषाद

संक्षेप:

 Nitish Sarkar Mantri: निषाद ने 57 हजार मतों के बड़े अंतर अपने प्रतिद्वंदी विकासशील इंसान पार्टी के भोगेन्द्र सहनी को पराजित कर दिया। इस बड़ी जीत के बाद उनका नाम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली सरकार मंत्रियों की लिस्ट में चल रहा है।

Nov 20, 2025 10:08 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nitish Sarkar Mantri: भारतीय जनता पार्टी(BJP) की औराई विधायक रमा निषाद ने 57 हजार मतों के बड़े अंतर अपने प्रतिद्वंदी विकासशील इंसान पार्टी के भोगेन्द्र सहनी को पराजित कर दिया। रमा निषाद बिहार में सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज करने वाली विधायक बन गईं। इस बड़ी जीत के बाद उनका नाम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली सरकार मंत्रियों की लिस्ट में चल रहा है। रमा निषाद मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की बहू हैं। नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपर के मीनापुर में चुनावी सभा में मंच पर माला पहनाया तो रमा निषाद अचानक वायरल चर्चा में आ गईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रमा निषाद को मुजफ्फपुर की औराई विधानसभा सीट पर निवर्तमान विधायक सह पूर्व मंत्री राम सूरत राय का टिकट काटकर मौका दिया गया। इसका जोरदार विरोध भी हुआ। लेकिन बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। उनके पति अजय निषाद के प्रति गहरा आक्रोश पर इलाके में देखा गया क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर अजय निषाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए और पार्टी के उम्मीदवार राजभूषण चौधरी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गए। हालांकि अजय हार गए। लेकिन विधानसभा चुनाव के समय जब वे बीजेपी में वापस लौटे तो पत्नी का टिकट कंफर्म करवा कर।

ये भी पढ़ें:Nitish Sarkar:पूर्वी बिहार को सरकार में बड़ा तोहफा; सीमांचल, कोसी के लिए क्या?

रमा निषाद का सियासत के पुराना नाता है। वे मुजफ्फरपुर से पांच बार लोकसभा सांसद बने। हालांकि वे कई दलों में रहे। लालू, नीतीश के साथ काम करने के बाद वे बीजेपी में आए। वहीं से अपने बेटे अजय निषाद को अपना उत्तराधिकारी बनाया। विधायक बनने से पहले हाजीपुर नगर परिषद की अध्यक्ष रहीं। हालांकि एक आदर्श पत्नी और आदर्श बहू के रूप में उनकी पहचान है। पति के विरोध और राम सूरत राय का टिकट खाने की चर्चा के बावजूद रमा निषाद ने पहले चुनाव में जीत का रिकॉर्ड कायम कर दिया। मल्लाह समाज से होना भी मंत्री बनने का एक कारण है।

ये भी पढ़ें:उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी या बेटे, ‘हम’ से कौन बनेगा मंत्री; इन नामों की चर्चा
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।