Hindi NewsBihar NewsNitish Sarkar 3 engineers seven 12th pass 4 PhDs who how much educated in Nitish new team
Nitish Sarkar: 3 इंजीनियर, सात 12वीं पास तो 4 पीएचडी; नीतीश की नई टीम में कौन कितना पढ़ा-लिखा

Nitish Sarkar: 3 इंजीनियर, सात 12वीं पास तो 4 पीएचडी; नीतीश की नई टीम में कौन कितना पढ़ा-लिखा

संक्षेप:

Nitish Sarkar: नवगठित मंत्रिपरिषद में एक को छोड़ बाकी बारहवीं से इंजीनियरिंग डिग्रीधारी तक शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से विद्युत इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त हैं।

Nov 21, 2025 09:37 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कौशलेन्द्र मिश्रा, पटना
share Share
Follow Us on

Nitish Sarkar: बिहार में नई सरकार ने आकार ले लिया है। गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने पद और गोपनीयता की शपथ पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ली। नवगठित मंत्रिपरिषद में एक को छोड़ बाकी बारहवीं से इंजीनियरिंग डिग्रीधारी तक शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से विद्युत इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बेगूसराय पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हैं, जबकि दीपक प्रकाश ने मणिपाल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक हैं। मंत्रिपरिषद में शामिल सिर्फ एक मंत्री नारायण प्रसाद बेतिया से 1972 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सम्राट के पास डॉक्टरेट की मानद उपाधि

नवगठित मंत्रिपरिषद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त है। चार मंत्रियों ने उच्चतर शिक्षा के तहत पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इनमें दिलीप कुमार जायसवाल ने बीएनएम विश्वविद्यालय मधेपुरा से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। अशोक चौधरी, संतोष कुमार सुमन, डॉ. प्रमोद कुमार ने भी पीएचडी की डिग्री हासिल कर रखी है।

ये भी पढ़ें:सही खेल गए कुशवाहा; 4 MLA अपना, 1 नेता JDU से विधायक; मंत्री बेटा का MLC पक्का

स्नातकोत्तर चार तो स्नातक तक शिक्षा प्राप्त सात मंत्री

मंत्रिमंडल में स्नातकोत्तर की योग्यता रखने वाले चार तो स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त सात मंत्री शामिल हैं। स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, सुनील कुमार, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह शामिल हैं। स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त मंत्रियों में मंगल पांडेय, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, लखेंद्र कुमार रौशन, संजय कुमार और संजय कुमार सिंह शामिल हैं।

छह पहले भी मंत्री रह चुके हैं

राज्य मंत्रिपरिषद में सात मंत्री 12वीं तक शिक्षित हैं। इनमें बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, नितिन नवीन, जमा खान, सुरेंद्र मेहता, रमा निषाद शामिल हैं। इनमें रमा निषाद पहली बार विधायक बनी और मंत्री भी बनाई गई, जबकि शेष छह मंत्री पहले भी राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:वार्ड पार्षद से मंत्री का सफर, MP की पत्नी और बहू; कितनी पढ़ी लिखी हैं रमा निषाद
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।