
सम्राट चौधरी को बधाई देने अब पहुंचे नीतीश मिश्रा, NDA कैबिनेट में BJP ने मंत्री नहीं बनाया
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत और नीतीश की नई सरकार के गठन के बाद पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होने एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत हुई। 202 सीटें जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाई है। इस बीच नीतीश कुमार की नई सरकार में डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पू्र्व मंत्री और झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होने विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत हेतु उन्हें बधाई दी तथा सरकार में मिले नवदायित्व हेतु शुभकामनाएं दी। रविवार को नीतीश मिश्रा ने पटना स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पर मुलाकात की।
आपको बता दें इस बार नीतीश मिश्रा को एनडीए की नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। हालांकि कैबिनेट मंत्री की लिस्ट में उनके नाम की भी चर्चा बनी हुई थी। इससे पहले वे नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री थे। रविवार को सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात कर विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत हेतु उन्हें बधाई दी तथा सरकार में मिले नवदायित्व हेतु शुभकामनाएं दी।
बीजेपी के दिग्गज नेता नीतीश मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2025 में एक बार फिर विजय का परचम लहराते हुए चौथी बार जीत दर्ज की। उन्होने 107958 मत हासिल कर जीत का परचम लहराया। भाकपा के राम नारायण यादव को 54849 वोटों के अंतर हराया। से नीतीश मिश्रा ने जीत हासिल की। बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष की रेस में भी नीतीश मिश्रा की चर्चा है। वे पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के बेटे हैं।





