Hindi NewsBihar NewsNitish minister Ramkripal said RJD down from 78 to 25 twenty in NDA contact advice to Tejashwi
खरमास बाद खेला होगा? रामकृपाल बोले- 78 से 25 पर आ गए, 20 हमारे संपर्क में; तेजस्वी को नसीहत

खरमास बाद खेला होगा? रामकृपाल बोले- 78 से 25 पर आ गए, 20 हमारे संपर्क में; तेजस्वी को नसीहत

संक्षेप:

कभी लालू प्रसाद यादव के हनुमान रहे राम कृपाल यादव ने कहा है कि जनता ने राजद को समाप्ति की ओर भेज दिया है। उनके 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

Jan 09, 2026 02:08 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चुनाव में हार और लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट की दंश झेल रहे राजद और लालू परिवार पर बीजेपी नेता और नीतीश कुमार सरकार में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राजद के 25 में से 20 विधायक उनके संपर्क में हैं। खरमास के बाद वे कभी भी एनडीए के पाले में आ सकते हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को विदेश यात्रा से निकलकर जनता के बीच बने रहने की नसीहत दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिहार में खरमास का बड़ा महत्व होता है। मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज के साथ खरमास समाप्त होता है और शुभ कार्य शुरू होते हैं। सियासत में भी खरमास चर्चा में रहता है। इस बार भी खरमास बाद ब़ड़े खेल का दावा किया जा रहा है। कभी लालू प्रसाद यादव के हनुमान रहे राम कृपाल यादव ने कहा है कि जनता ने राजद को समाप्ति की ओर भेज दिया है। पिछले चुनाव में उनके 78 विधायक थे। इस बार 25 पर समेट कर रख दिया। इनमें से बीस मेरे संपर्क में हैं। वे कभी भी इधर आ सकते हैं। तेजस्वी यादव और उनके नेता कार्यकर्ता अपना दर्द छिपाने के लिए कुछ कुछ बोलते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:रेलवे को जागीर बनाया, क्रिमिनल एंटरप्राइज चला रहा था लालू परिवार; जज ने क्या कहा

मीडिया कर्मियों से पटना में बात करते हुए राम कृपाल यादव ने कहा कि राजद के दिन चले गए। लाख प्रयास कर लें लेकिन सफल नहीं होंगे। लाख प्रयास कर लें पर कुछ नहीं होगा क्योंकि जनता ने दिल से उतार दिया है। यह भी कहा कि राजद को अपने विधायकों को संतुष्ट रखना चाहिए। तेजस्वी यादव विदेश दौड़े पर हैं पर उनके विधायक छिटक रहे हैं। वे जनता से भी दूरी पर रहते हैं। राजद का सरकार बनाने और तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।राम कृपाल यादव इससे पहले भी ऐसा दावा कर चुके हैं। एक बार फिर बात दोहराने से सियासी महकमे में चर्चा का विषय बन गया है।

राम कृपाल यादव ने तेज प्रताप यादव के दही चूड़ा भोज पर भी बात की। कहा कि अभी तक उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है। न्योता मिलने पर पार्टी के निर्णय के अनुसार आगे का काम करेंगे। कभी लालू यादव के साथ दही चूड़ा दंगल भोज के सवाल को वे हंसकर टाल गए।

ये भी पढ़ें:एक ही केस में फंस गया लालू का आधा परिवार, सजा हुई तो RJD की राजनीति में आगे कौन?
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।