दिल्ली जा सकते हैं नीतीश, बिहार में नया मुख्यमंत्री, निशांत समेत JDU के 2 Dy CM!

Mar 05, 2026 09:41 am ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

Bihar CM Nitish News: भाजपा की ओर से संकेत भेजा गया कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जाए और उनकी जगह भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। नीतीश के करीबी नेताओं को बीजेपी से मैसेज दिया गया और उन्हें ही नीतीश को मनाने की जिम्मेवारी भी सौंपी गई।

दिल्ली जा सकते हैं नीतीश, बिहार में नया मुख्यमंत्री, निशांत समेत JDU के 2 Dy CM!

बिहार के मुख्यमंत्री तथा जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। जदयू की ओर से उन्हें उम्मीदवार बनाने की तैयारी की जा रही है। राज्यसभा के लिए बिहार से रिक्त सभी 5 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इनमें से भाजपा ने अपने दो और रालोमो ने एक उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन और रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जायेंगे। जदयू ने हालांकि अब तक नामों की घोषणा नहीं की है, लेकिन केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का तीसरी बार राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इन चारों के साथ नीतीश कुमार कल नामांकन करेंगे। इस बीच एनडीए के सभी नेताओं को गुरुवार को पटना बुला लिया गया है।

नीतीश कुमार यदि राज्यसभा जाते हैं तो बिहार की सत्ता में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ेंगे जो भाजपा की झोली में जाएगा। ऐसा होने पर जेडीयू के हिस्से में दो डिप्टी सीएम पद जा सकता है। जेडीयू के राज्यसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर बुधवार को सीएम आवास में काफी हलचल रही। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बुधवार को नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम आवास पहुंचे। उनके बीच दो दौर की बैठक और लगभग तीन घंटे लंबी बातचीत हुई है। नीतीश के राज्यसभा जाने की स्थिति में उनके बेटे निशांत कुमार को जेडीयू कोटे से उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

Bihar CM LIVE Updates: अमित शाह पटना आ रहे, नीतीश पर हलचल; नितिन के साथ राज्यसभा जाएंगे?

पिछले दो-तीन दिनों से नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर जदयू की ओर से सकारात्मक संकेत मिलने लगे थे। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसके लिए नीतीश पर दबाव भी बनाया। एक वरीय नेता ने तो यहां तक कह दिया था कि उनके बाद वे सिर्फ निशांत को ही नेता के रूप स्वीकार करेंगे। दूसरे किसी को नेता नहीं मान सकते। इसके बाद नीतीश तैयार हुए। इसी बीच बदले घटनाक्रम में भाजपा की ओर से संकेत भेजा गया कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जाए और उनकी जगह भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। नीतीश के करीबी नेताओं को बीजेपी से मैसेज दिया गया और उन्हें नीतीश को मनाने की जिम्मेवारी भी सौंपी गई।

राज्यसभा चुनाव से बदल जाएगा नीतीश कुमार का राजपाट?

बिहार से राज्यसभा की अप्रैल में खाली हो रही 5 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान है। उसके लिए 5 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है। एनडीए विपक्ष के विधायकों में कुछ जोड़-तोड़ कर लेता है तो वो 5 सीट जीत सकता है। भाजपा ने पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन, सासाराम से लोकसभा चुनाव हारे शिवेश राम और रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम का ऐलान कर दिया है। जेडीयू कोटे के 2 की घोषणा बाकी है। एक नाम केंद्रीय मंत्री रामनाथ कुशवाहा का तय है, जिनका टर्म खत्म हो रहा है। हरिवंश नारायण सिंह वाली जेडीयू की दूसरी सीट को लेकर पहले मनीष वर्मा, फिर निशांत और अब खुद नीतीश कुमार के ही नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।