नीतीश आज खाते में भेजेंगे 1227 करोड़ रुपये, पेंशन लाभार्थियों को मुफ्त इलाज भी मिलेगा
सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन की मासिक राशि के रूप में 1100-1100 रुपये 1.11 करोड़ लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। कुल 1227 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। पेंशन लाभार्थियों का मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बिहार के 1.11 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1227 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। पिछले महीने ही सरकार ने दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना की थी। पहली बार बढ़ी हुई राशि आएगी। बिहार के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलेगी। इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि अस्वस्थता की स्थिति में उन सभी को उचित निःशुल्क उपचार मिल सके। सीएम नीतीश ने गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के संबंध में एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें और इसीलिए स्वास्थ्य विभाग को उक्त निर्देश दिया गया है।
उन्होंने आगे लिखा है कि राज्य में समाज के हर वर्ग और हर तबके के लोगों को उनका पूरा हक और सम्मान मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। 11 जुलाई का दिन राज्य की एक बड़ी आबादी के लिए अत्यंत खुशी का दिन है। आपको पता है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। शुक्रवार को एक करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ की राशि भेज दी जाएगी
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


