संसद चलेगी तब दिल्ली, बाकी बिहार में रहेंगे नीतीश; जेडीयू ने बताया मार्च बाद का प्लान

Mar 07, 2026 06:27 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। उनकी पार्टी जेडीयू ने बताया कि जब संसद चलेगी तब नीतीश दिल्ली में रहेंगे। बाकी समय वे बिहार में ही नई सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

संसद चलेगी तब दिल्ली, बाकी बिहार में रहेंगे नीतीश; जेडीयू ने बताया मार्च बाद का प्लान

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद बनने के बाद वे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस फैसले से पार्टी के नेता खुश नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बिहार से भी जुड़े रहेंगे। अब नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने उनके आगे के प्लान के बारे में बताया है। जब संसद के सत्र चलेंगे तब नीतीश दिल्ली में रहेंगे, बाकी समय वह बिहार में ही रहेंगे। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को यह बात कही।

झा ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार कई पदों से ऊपर हैं। बिहार की जनता से किए हुए अपने वादे को नहीं भूलेंगे। 25 से 30 तक नीतीश के मार्गदर्शन में ही बिहार की सरकार चलती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार की नई सरकार को वे मार्गदर्शन देते रहेंगे। साथ ही वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो पार्टी के काम भी देखते रहेंगे।

बता दें कि नीतीश कुमार ने बीते 5 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। अगले महीने मौजूदा सांसदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए सदस्य आ जाएंगे।

बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद ही नीतीश सीएम पद से इस्तीफा देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि पूरे मार्च महीने में वे बिहार सरकार में बने रहेंगे। इसके बाद अप्रैल में राज्य के अंदर नई सरकार का गठन किया जाएगा। नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा, संभावना है कि वो भारतीय जनता पार्टी का होगा।

जेडीयू नेताओं को नीतीश ने दिलाया भरोसा

इससे पहले, शुक्रवार को सीएम आवास में आयोजित जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार ने पार्टी के सभी विधायकों, एमएलसी और सांसदों को आश्वस्त किया था कि वह उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। वह पार्टी का नेतृत्व करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चिंता न करें, हमारा नेतृत्व आपको मिलता रहेगा। कहीं कोई समस्या नहीं होगी। खुद सारी चीजों पर नजर रखेंगे और बिहार में भी समय देंगे। तमाम काम होते रहेंगे। कोई काम नहीं रुकेगा।

राज्यसभा जाने के उनके से मायूस पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के समक्ष नीतीश कुमार पूरी स्थिति स्पष्ट करना चाह रहे थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने पिछले दिनों के पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी दी। बैठक के पूर्व पार्टी नेताओं ने नीतीश कुमार से बिहार की अवाम और उनलोगों को अपने नेतृत्व से वंचित नहीं करने की अपील की। नीतीश कुमार ने कहा कि वे राज्यसभा तो जा रहे हैं, लेकिन बिहार में पूरा समय देंगे। साथ ही, विकसित बिहार के संकल्प पर काम करते रहेंगे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।