पटना में बापू टावर का लोकार्पण आज, नीतीश करेंगे उद्घाटन; निर्माण में लगा 35 टन तांबा
महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौके पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में बापू टावर का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले पूर्व संध्या पर बापू टावर को रोशनी से सजाया गया।

बिहार की राजधानी पटना में नवनिर्मित बापू टावर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को उद्घाटन करेंगे। 129.38 करोड़ से इसका निर्माण हुआ है। 2 अक्टूबर, 2018 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। 7 एकड़ में बापू टावर का निर्माण किया गया है। 10503 वर्ग मीटर में दो भवन बने हैं। इसमें एक वृताकार छह मंजिला और दूसरा पांच मंजिला गोलाकार भवन है। यह देश का पहला भवन है, जिसके बाहरी भाग पर 35 टन तांबे की परत लगाई गई है। गोलाकार भवन के भू-तल पर 60 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम है।
भवन निर्माण विभाग के नियंत्रणाधीन बापू टावर समिति का गठन किया गया है। नीतीश कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव पर भी सहमति प्रदान कर दी। कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि विकास आयुक्त की अध्यक्षता में यह समिति काम करेगी। सदस्य के रूप में भवन निर्माण, वित्त, ऊर्जा, नगर विकास एवं आवास विभाग, कला संस्कृति समेत अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव सदस्य रहेंगे, जबकि निदेशक बापू टावर सदस्य सचिव होंगे।
बापू टावर की खास बातें
- 129.38 करोड़ रुपये से बापू टावर का हुआ है निर्माण
- 2 अक्टूबर, 2018 को इसका शिलान्यास किया गया था
- पांच मंजिला गोलाकार एवं छह मंजिला आयताकार भवन है
- दोनों भागों को जोड़ने के लिए हुआ है रैंप का निर्माण
- 7 एकड़ जमीन पर निर्माण, 10503 वर्ग मीटर में बने हैं भवन
- हर तल पर पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए शौचालय
- बापू टावर में प्रवेश करने के लिए बने हैं तीन मुख्य द्वार
- 135 दो पहिया, 87 चारपहिया और 6 बसों के लिए पार्किंग
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


