नीतीश के बेटे की पॉलिटिक्स में धमाकेदार एंट्री? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Nishant Kumar News: निशांत कुमार स्वभाव से इतने सरल और सीधे हैं कि कभी उन्होंने सीएम का बेटा होने का हनक खुद पर नहीं आने दिया। सार्वजनिक तौर पर बहुत कम दिखने वाले निशांत की सादगी सराहनीय है।

नीतीश के बेटे की पॉलिटिक्स में धमाकेदार एंट्री? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

Nishant Kumar Political Entry: साल 2026 की होली बिहार में बड़े राजनैतिक उलट फेर की गवाह बनी। नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ने पर राजी हो गए, उनके बेटे निशांत की डिप्टी सीएम के रास्ते पॉलिटिकल एंट्री कंफर्म हो गई और बिहार में पहली बार बीजेपी मुख्यमंत्री का रास्ता साफ होता दिखा, ऐसी खबरें शाम होते-होते देश भर में सुर्खियां बन गईं। ऐसे में एक सवाल पब्लिक डोमेन में तैरने लगी है कि शांत स्वभाव के निशांत कुमार किस प्रोफाइल के शख्स है जिन्हें सियासत में लाने के लिए ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा समेत जदयू के कई नेताओं ने पूरी ताकत लगा रखी थी। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार आज विधिवत जनता दल यूनाइटेड, जदयू की सदस्यता लेने वाले हैं।

यह तो सभी जानतें हैं कि निशांत कुमार स्वभाव से इतने सरल और सीधे हैं कि कभी उन्होंने सीएम का बेटा होने का हनक खुद पर नहीं आने दिया। सार्वजनिक तौर पर बहुत कम दिखने वाले निशांत की सादगी सराहनीय है। वे कहीं जाते हैं तो बिना तामझाम के। पिछले कुछ दिनों से मीडिया के कैमरे उन्हें कवर कर पाते हैं। उससे पहले उनकी तस्वीरें गाहे-बगाहे ही सामने आती थीं जब वे किसी समारोह या कार्यक्रमों में देखे जाते थे। उन्होंने मुख्यमंत्री या सरकार की गतिविधियों से हमेशा अपने आप को दूर रखा।

पिता नीतीश कुमार की तरह निशांत ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(बीआईटी मेसरा), रांची से पढ़ाई की है। निशांत ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। निशांत कुमार लाइम लाइट से दूर रहते हैं और लो प्रोफाइल लाइफ जीते हैं। अपने पिता की उपलब्धियों की चर्चा करने से पीछे नहीं हटते पर खुद के बारे में नहीं बताते। जदयू, राजद, बीजेपी, हम, रालोमो, लोजपा, कांग्रेस, सभी दलों के नेता निशांत कुमार को राजनीति में आने की सलाह देते रहे लेकिन, यह सवाल पूछने पर उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया। जब भी राजनीति में आने का सवाल उठाया गया तो निशांत कैमरे से आउट होकर सबको खामोश कर दिया।

मंत्री जमा खान ने बुधवार को बताया कि गुरुवार को निशांत कुमार जदयू सदस्यता ग्रहण करेंगे। विधानसभा सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जदयू नेता और मंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को जानकारी दी कि उनके राज्यसभा जाने की चर्चा चल रही है पर अंतिम फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है। नीतीश कुमार के आलावे एनडीए फोल्डर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बीजेपी के शिवेश राम भी नॉमिनेशन करेंगे। जेडीयू से रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं क्योंकि आज नॉमिनेशन का अंतिम दिन है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नामांकन के अवसर पर आज पटना आ रहे हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।