Hindi NewsBihar NewsNitish Kumar new cabinet to hold first meeting on 25 November focus on decisions after portfolio allocation
नीतीश की नई कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को, विभाग बंटवारे के बाद फैसलों पर नजर

नीतीश की नई कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को, विभाग बंटवारे के बाद फैसलों पर नजर

संक्षेप:

बिहार की नई एनडीए सरकार की नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को सुबह 11 बजे होगी। विभागों के बंटवारे के बाद अब नजरें फैसलों पर हैं। पहली बैठक में नीतीश सरकार किन प्रस्तावों पर मुहर लगाती है।

Nov 22, 2025 12:52 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को होगी। मंगलवार को सुबह 11 बजे बैठक होगी। जिसमें नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाए जाने का फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा भी कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले आज नीतीश कैबिनेट के 26 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ। जिसमें पहली बार सीएम नीतीश कुमार के पास गृह विभाग नहीं है। उनके पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग हैं। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला है। जबकि दूसरे डिप्टी सीएम के पास भूमि राजस्व और खनन विभाग है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की ये पहली बैठक होगी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगें। प्रदेश के युवा और महिलाओं की भी इस बैठक पर नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय, विजय सिन्हा को राजस्व, और खान; Dy CM के विभाग तय
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट में लोजपा आर के मंत्री दोनों संजय को कौन-कौन विभाग मिला?
ये भी पढ़ें:नीतीश ने बांटे विभाग, सम्राट को होम; JDU, BJP, LJP, HAM, RLM को कौन से मंत्रालय?

इस बार कैबिनेट में कई नए चेहरे भी हैं। जिसमें दस पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रालय में युवा, अनुभव को खास जगह दी गई है। कई मंत्री ऐसे हैं जिनके पास पहले वाला विभाग ही है। वहीं आज बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार को बधाई दी। सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर नीतीश समर्थकों की भीड़ लगी रही।

नीतीश मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

नामविभागविभागपार्टी
नीतीश कुमार, CMसामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालयनिगरानी, निर्वाचन, सारे अनावंटितजेडीयू
सम्राट चौधरी, Dy CMगृह बीजेपी
विजय सिन्हा, Dy CMभूमि एवं राजस्वखान एवं भूतत्वबीजेपी
विजय चौधरीजल संसाधन, भवन निर्माणसंसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्कजेडीयू
बिजेंद्र यादववित्त, ऊर्जा, वाणिज्य कर, योजना एवं विकासमद्य निषेध, उत्पाद, निबंधनजेडीयू
श्रवण कुमारग्रामीण विकासपरिवहनजेडीयू
मंगल पांडेयस्वास्थ्यकानूनबीजेपी
दिलीप जायसवालउद्योग बीजेपी
अशोक चौधरीग्रामीण कार्य जेडीयू
लेशी सिंहखाद्य, उपभोक्ता जेडीयू
मदन साहनीसमाज कल्याण जेडीयू
नितिन नबीनपथ निर्माणनगर विकासबीजेपी
रामकृपाल यादवकृषि बीजेपी
संतोष सुमनलघु जल संसाधन हम
सुनील कुमारशिक्षाविज्ञान, प्रावैधिकी, तकनीकी शिक्षाजेडीयू
जमा खानअल्पसंख्यक कल्याण जेडीयू
संजय टाइगरश्रम संसाधन बीजेपी
अरुण शंकरपर्यटनकला, संस्कृति, युवाबीजेपी
सुरेंद्र मेहतापशु, मत्स्य संसाधन बीजेपी
नारायण प्रसादआपदा प्रबंधन बीजेपी
रमा निषादOBC EBC कल्याण बीजेपी
लखेंद्र रौशनSC ST कल्याण बीजेपी
श्रेयसी सिंहखेलआईटीबीजेपी
प्रमोद चंद्रवंशीसहकारितावन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तनबीजेपी
संजय पासवानगन्ना उद्योग लोजपा
संजय सिंहपीएचईडी लोजपा
दीपक प्रकाशपंचायती राज रालोमो