Hindi NewsBihar Newsnitish kumar minister ashok choudhary will become assistant professor
नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी 58 की उम्र में बने असिस्टेंट प्रोफेसर, 2020 में निकली थी बहाली

नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी 58 की उम्र में बने असिस्टेंट प्रोफेसर, 2020 में निकली थी बहाली

संक्षेप: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी अब कॉलेजों में छात्रों के बीच ज्ञान बांटते नजर आएंगे। वह असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए हैं। उनका चयन पॉलिटिकल साइंस विषय के लिए हुआ है। कॉलेज का आवंटन होना बाकी है।

Wed, 25 June 2025 03:24 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार की नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने वाले हैं। अशोक चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित हुए हैं। उनका चयन पॉलिटिकल साइंस के लिए हुआ है। अशोक चौधरी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने पीएचडी तक पढ़ाई की है। बताया जा रहा है कि पॉलिटिकल साइंस के लिए आयोग ने 274 उम्मीदवारों का चयन किया है। चौधरी का चयन एससी कैटिगरी में हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार अलग-अलग कॉलेजों में प्रोफेसरों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। साल 2020 में आयोग ने साक्षात्कार आयोजित किया था। इस साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष तय थी। हाल ही में इसका फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव अब पायलट बनेंगे, उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय के इंटरव्यू में सफल
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

58 साल के अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक हैं। वह बिहार में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे महावीर चौधरी के बेटे हैं। अशोक ने कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वे शेखपुरा की बरबीघा सीट से दो बार विधायक रहे। राबड़ी सरकार में मंत्री भी रहे। वे बिहार में कांग्रेस की कमान भी संभाल चुके हैं। 2018 में वे कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में आ गए थे। अशोक चौधरी दलित वर्ग से आते हैं। उनकी बेटी लोजपा-रामविलास से समस्तीपुर से सासंद हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Date, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।