Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर विपक्ष का तंज, कहा- BJP ऐसे ही हटाती है CM

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को वे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद बिहार को भाजपा का मुख्यमंत्री मिलने की भी खबरें हैं।

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर विपक्ष का तंज, कहा- BJP ऐसे ही हटाती है CM

नीतीश कुमार

Jagriti Kumari| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही उनके मन में इच्छा थी कि वह बिहार के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बने। इसी क्रम में वह राज्यसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गुरुवार को वे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जिसके बाद राज्य में भाजपा का सीएम बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

अमित शाह रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

इससे पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को लगातार दूसरी बार राज्यसभा भेजे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

नीतीश कुमार ने क्या लिखा?

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने की खबरों कर मुहर लगाते हुए अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास तथा समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।"

नई सरकार पर क्या बोले?

नीतीश कुमार ने आगे लिखा, "मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”

Nitish Kumar Live Updates: CM आवास के बाहर जमकर बवाल

Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर जमा हुए JD(U) कार्यकर्ता जमकर हंगामा कर रहे हैं। कार्यकर्ता यहां नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने का विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने जेडीयू नेता कृष्ण मुरारी शरण को CM के घर में घुसने से भी रोक दिया।

Share

Nitish Kumar Live Updates: JDU खेमे में नाराजगी, गुस्से में कार्यकर्ता

Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जानवार मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की खबरों को लेकर JDU खेमे में नाराजगी स्पष्ट नजर आ रही है। JDU के कई नेताओं ने इस कदम का खुलकर विरोध किया है। वहीं कार्यकर्ता गुस्से में हैं। एक कार्यकर्ता ने एएनआई ने बातचीत करते हुए कहा, “नीतीश कुमार जी के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है और बिहार की जनता का अपमान किया जा रहा है। बिहार की जनता ने जनादेश देकर नीतीश कुमार को चुना। फिर बीच में ऐसी कौन सी आवश्यकता पड़ गई जब आप इन्हें राज्यसभा भेजने की बात कर रहे हैं? आप नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने वाले कौन होते हैं? नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Share

Nitish Kumar Live Updates: निकोलस मादुरो का देशी संस्करण- मनोज झा

Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर, RJD सांसद मनोज झा ने इसे वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अपहरण का देशी संस्करण बताया है। मनोज झा ने गुरुवार सुबह एक बयान में कहा, "कल दोपहर के बाद अचानक यह खबर फैलने लगी, अगर इस खबर के पीछे कोई सच्चाई है या यह सिर्फ एक अफवाह नहीं है, तो यह अपने आप में एक पॉलिटिकल चैप्टर के खत्म होने की कहानी कहती है।… यह मादुरो का देशी संस्करण है।”

Share

Nitish Kumar Live Updates: फूट-फूट कर रोए राजीव रंजन पटेल

Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलों को लेकर जेडीयू नेता खुश नहीं है। जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल गुरुवार को पत्रकारों के सामने फूट फूट कर रोते नजर आए। उन्होंने रोते रोते कहा है कि बिहार की जनता आज रो रही है। उन्होंने नीतीश कुमार को वोट दिया था। आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो हम भी नहीं रहेंगे।

Share

Nitish Kumar Live Updates: दूसरा CM कतई नहीं मंजूर, CM आवास बाहर JDU कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की खबरों पर जेडीयू के नेता खुश नजर नहीं आ रहे हैं। गुरुवार सुबह जेडीयू के राजीव रंजन पटेल और पार्टी के कई समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर नारेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि बिहार के लिए नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई CM मंजूर नहीं है।

Share

Nitish Kumar Live Updates: बिहार की जनता चाहती है नीतीश ही रहें CM, JDU नेता का बड़ा बयान

Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर JD(U) नेता संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता चाहती है कि नीतीश की CM रहे। उन्होंने एक बयान में कहा, “अगर उन्होंने यह फैसला कर लिया है कि उनको राज्यसभा जाना चाहते हैं, तो उनके फैसले को हम काट नहीं सकते, लेकिन बिहार की जनता ये चाहती है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहें। नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं।”

Share

Nitish Kumar Live Updates: गिरिराज सिंह ने बताया होली का मजाक

Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के इस्तीफे की बात तय माने जाने की खबरों में बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे होली का मजाक बताया है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इन अटकलों को खारिज करते हुए इसे 'होली का मजाक' बताया और कहा, ''नीतीश कुमार जी ही मुख्यमंत्री हैं।''

Share

Nitish Kumar Live Updates: अटकलों पर क्या बोले चिराग पासवान?

Nitish Kumar Live Updates: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में नेतृत्व में बदलाव की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुख्यमंत्री बदलने पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। नीतीश कुमार बिहार को लीड करते रहेंगे और हमारी डबल-इंजन सरकार अच्छा काम कर रही है।"

Share

Nitish Kumar Live Updates: नीतीश के बाद कौन हैं मुख्यमंत्री पद के दावेदार?

Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार अगर इस्तीफा देते हैं तो बिहार को भाजपा का मुख्यमंत्री मिल सकता है। NDA के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा; उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल और दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।

वहीं JD(U) की तरफ से विजय कुमार चौधरी और नीतीश के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी CM पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं।

Share

Nitish Kumar Live Updates: नीतीश को हटाकर बिहार पर पूरा कंट्रोल चाहती है भाजपा: कांग्रेस नेता

Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चा के बीच कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा की सीट देकर उन्हें राज्य की राजनीति से हटाने की योजना बना रही है। अल्वी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की अटकलों पर ANI से बात करते हुए कहा, "BJP की पॉलिसी रही है कि उनके पास पूरी ताकत और अधिकार हो। वे बिहार पर पूरा कंट्रोल चाहते हैं। उनका मकसद नीतीश कुमार को राज्यसभा की सीट देकर, उन्हें दिल्ली भेजकर, और बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें मात देना है। यह मुमकिन भी है।"

Share

Nitish Kumar Live Updates: रिकॉर्ड 10वीं बार बने थे बिहार के सीएम

Nitish Kumar Live Updates: इससे पहले नीतीश ने लगभग चार महीने पहले 20 नवंबर को पटना में आयोजित भव्य समारोह में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में NDA को बंपर जीत मिली थी।

Share

Nitish Kumar Live Updates: बिहार की सत्ता भाजपा को सौंपने के लिए क्यों माने नीतीश?

Nitish Kumar Live Updates: सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे से पीछे उनका बिगड़ता हुआ स्वास्थ्य है। वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि जद(यू) प्रमुख अपने बेटे के लिए उपमुख्यमंत्री पद के बदले भाजपा को सत्ता सौंपने के लिए राजी हुए हैं।

Share

Nitish Kumar Live Updates: नीतीश ही लेंगे अंतिम निर्णय: विजय चौधरी

Nitish Kumar Live Updates: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। चौधरी का यह बयान राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले आया है। जद(यू) नेता से जब यह पूछा गया कि क्या पिछले सप्ताह 75 वर्ष के हुए नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, तो चौधरी ने कहा, ''इस पर बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री ही अंतिम निर्णय लेंगे।''

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsबिहारNitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर विपक्ष का तंज, कहा- BJP ऐसे ही हटाती है CM