नीतीश की जेडीयू ने गोपाल मंडल समेत 7 विधायकों का टिकट काटा, 37 फिर से मैदान में

नीतीश की जेडीयू ने गोपाल मंडल समेत 7 विधायकों का टिकट काटा, 37 फिर से मैदान में

संक्षेप:

नीतीश कुमार की जेडीयू ने बिहार चुनाव में अपने 7 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। वहीं, 37 विधायकों को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। जेडीयू ने एनडीए के तहत अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

Oct 17, 2025 06:30 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने गोपाल मंडल समेत 7 विधायकों का टिकट काट दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुई दो कैंडिडेट लिस्ट में पार्टी ने अपने 37 विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है। जदयू ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें 44 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले, बुधवार को पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।जदयू ने इसके साथ ही अपने कोटे के सभी 101 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीतीश की पार्टी ने अपने जिन 37 विधायकों को टिकट दिया है, इनमें दो दूसरे दलों से आए MLA हैं जबकि एक निर्दलीय है। जदयू ने 13 महिलाओं के साथ-साथ 4 अल्पसंख्यकों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने बसपा छोड़कर आए मंत्री जमा खान को चैनपुर से, राजद छोड़कर आए चेतन आनंद को नवीनगर से और विभा देवी को नवादा से टिकट दिया है। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को इस बार जदयू से टिकट मिला है।

ये विधायक हुए बेटिकट-

जेडीयू ने विधायक दिलीप राय, वीणा भारती, अमन भूषण हजारी, अशोक कुमार, गोपाल मंडल, डॉ. संजीव सिंह, राजीव सिंह और सुदर्शन कुमार का टिकट काटा है। गोपालपुर से विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का टिकट काटकर बुलो मंडल को दिया गया है। जबकि, सुरसंड से दिलीप राय के स्थान पर नागेंद्र राऊत को और त्रिवेणीगंज से वीणा भारती के स्थान पर सोनम रानी सरदार को टिकट दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
भाजपा से ज्ञानू, कुसुम और सीएन गुप्ता बेटिकट; दो लिस्ट में 14 MLA की जगह नए नाम

जेडीयू ने सिकटा से पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के बेटे समृद्ध वर्मा को टिकट दिया है। 2020 में चुनाव लड़े तीन उम्मीदवार पहले ही जदयू छोड़ चुके हैं। इनमें रूपौली की बीमा भारती शामिल हैं। उनके स्थान पर उपचुनाव में पार्टी ने कलाधर मंडल को उतारा था। उन्हें इस बार फिर टिकट दिया गया है।

इसी तरह लौकहा से पिछली बार चुनाव लड़े लक्ष्मेश्वर राय पार्टी छोड़कर राजद में जा चुके हैं। जबकि, सुरसंड विधायक दिलीप राय भी पार्टी से बगावत कर चुके हैं। पार्टी ने बेलागंज में भी मनोरमा देवी को उपचुनाव में उतारा था। उन्हें भी फिर से टिकट दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
JDU ने किया 101 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, किसे कहां से उतारा

इन विधायकों को फिर से टिकट मिला-

बिजेंद्र प्रसाद यादव, लेशी सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह, शालिनी मिश्रा, पंकज मिश्रा, सुधांशु शेखर, मीना कामत, शीला मंडल, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, रामविलास कामत, अचमित ऋषिदेव, विजय सिंह निषाद, जयंत राज, मनोज यादव, जमा खान, मनोरमा देवी, दामोदर रावत के अलावा चेतन आनंद, विभा देवी और निर्दलीय सुमित सिंह शामिल हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।