Hindi NewsBihar NewsNitish kumar give resign to governor arif mohammad khan claim for formation of new bihar government
नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज

संक्षेप: कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर विधिवत राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इस बात की पूरी संभावना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ समारोह की तैयारी की गई है।

Mon, 17 Nov 2025 01:30 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज है। इस बीच आज नीतीश कुमार आज राजभवन गए और उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कौ सौंप दिया है। इससे पहले राज्य मंत्रिपरिषद की सोमवार को औपचारिक बैठक हुई। यह मौजूदा नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक थी। इसमें मंत्रिपरिषद भंग करने की सिफारिश की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंतिम कैबिनेट बैठक के लिए सीएम नीतीश कुमार पटना स्थित पुराना सचिवालय पहुंचे थे। कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर विधिवत राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इस बात की पूरी संभावना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ समारोह की तैयारी की गई है।

ये भी पढ़ें:बिहार में महिलाओं को नजरअंदाज करना मुश्किल, यूं बदल दी राजनीति की दिशा
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

17वीं विधानसभा के भंग होने के बाद नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार अपने पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक कर सकते हैं। कल यानी मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक हो सकती है और शाम तक नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जा सकते हैं

नई सरकार के गठन तक नीतीश कुमार ही कार्यवाहक सीएम के तौर पर मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते रहेंगे। बिहार कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार विजय चौधरी और सम्राट चौधरी के साथ निकले थे। इस बैठक में कई वरिष्ठ मंत्री भी शामिल थे।

नीतीश कुमार के साथ विजय चौधरी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी राजभवन पहुंचे थे। करीब आधे घंटे तक राज्यपाल से इन नेताओं की मुलाकात हुई है। जिसके बाद अपना इस्तीफा गवर्नर कौ सौंप कर नीतीश कुमार राजभवन से बाहर निकल गए।

कैबिनेट की बैठक में तीन प्रस्ताव हुए पास

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन प्रस्ताव पास हुए हैं। पहले प्रस्ताव के तहत वर्तमान विधानसभा 19 नवंबर के प्रभाव से विद्यटित करने की अनुशंसा कैबिनेट ने की है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा महामहिम को अनुशंसा दे दिया गया है।

दूसरा प्रस्ताव - पूरे कार्यकाल में बिहार के पदाधिकारियों-कर्मियें ने जो सकारात्मक सहयोग दिय। सरकार की नीतियों को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया, मुख्य सचिव के साथ तमाम कर्मियों के सेवा की सराहना की गयी।

तीसरा प्रस्ताव, - संपन्न चुनाव में एनडीए के नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो भारी सफलता, प्रचंड बहुमत मिला, उसके लिए मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए आभार व्यक्ति किया गया। अभी यही समाचार है। इसके आगे कुछ नहीं है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।