Hindi NewsBihar Newsnitish kumar first reaction after nda win in bihar election
बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर बोले नीतीश कुमार, मोदी जी को नमन

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर बोले नीतीश कुमार, मोदी जी को नमन

संक्षेप: नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

Fri, 14 Nov 2025 06:39 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिहार में प्रचंड जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। कुछ महीनों को छोड़कर 2005 से लगातार बिहार में सीएम की कुर्सी संभाल रहे नीतीश कुमार ने बंपर जीत के बाद जनता और गठबंधन सहयोगियों का आभार जताया है। उन्होंने पीएम मोदी को उनके सहयोग के लिए नमन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीतीश कुमार ने सबसे पहले जनता का आभार जताते हुए कहा, ‘बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।’

ये भी पढ़ें:बिहार में NDA की जीत को RJD ने बताया सुनामी, कहा- देखेंगे क्या खेला हुआ
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

इसके बाद पीएम मोदी और गठबंधन के दूसरे सहयोगियों का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।' उन्होंने आगे लिखा कि एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए गठबंधन के सभी साथियों- चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार।

नीतीश कुमार ने बिहार को सबसे ज्यादा विकसित बनाने का वादा किया। उन्होंने लिखा, ‘आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।’ बिहार चुनाव में जेडीयू दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नीतीश कुमार की पार्टी शाम साढ़े छह बजे तक नतीजों/रुझानों में 83 सीटें हासिल कर चुकी है। 2020 में जेडीयू तीसरे स्थान पर रही थी। एनडीए 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है तो महागठबंधन 40 से कम पर सिमट सकता है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।