Hindi NewsBihar Newsnitish kumar cm oath ceremony traditional food menu litti chokha makhana kheer maurya hotel arrangements for guests
लिट्टी-चोखा, मखाने की खीर से सजेगी प्लेट, नीतीश के शपथ समारोह में मिलेगा बिहार का असल स्वाद

लिट्टी-चोखा, मखाने की खीर से सजेगी प्लेट, नीतीश के शपथ समारोह में मिलेगा बिहार का असल स्वाद

संक्षेप:

Nitish Kumar CM Oath Ceremony: बिहार के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में मेहमानों को लिट्टी चोखा, मखाने की खीर और कई राज्यों के विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल मौर्या ने चाय-नाश्ते से लेकर भोज तक तैयारी पूरी की है।

Nov 20, 2025 06:26 am ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Nitish Kumar CM Oath Ceremony: पटना में होने जा रहे एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले खास मेहमानों के लिए बिहारी पकवानों की गर्मजोशी भरी मेजबानी तैयार है। गांधी मैदान में बने हैंगरों के ग्रीन रूम में चाय-नाश्ते की पूरी व्यवस्था होटल मौर्या ने संभाल ली है, जहां मेहमानों के सामने कई तरह की स्पेशल चाय परोसी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नाश्ते में निमकी, ढोकला, मठरी, बाढ़ की लाई और पिरूकिया जैसी चीजें मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रखी गई हैं। होटल प्रबंधन का कहना है कि हाई-प्रोफाइल हस्तियों की मौजूदगी को देखते हुए इस सर्विंग का पहले से पूर्वाभ्यास भी कर लिया गया है।

बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों का कराया जाएगा स्वाद

मुख्य कार्यक्रम के दौरान पटना पहुंच रहे अतिथि, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और करीब डेढ़ दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं को बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद कराया जाएगा। खास तौर पर लिट्टी-चोखा और मखाने की खीर को मेन्यू का केंद्रबिंदु बनाया गया है, जिनकी तैयारी होटल मौर्या की टीम पूरी बारीकी से कर रही है। इसके अलावा अन्य मशहूर बिहारी व्यंजन भी परोसे जाएंगे, ताकि राज्य की परंपरा और स्वाद का पूरा अनुभव मेहमानों तक पहुंच सके।

ये भी पढ़ें:LIVE: नीतीश की ताजपोशी आज, सुरक्षा का अलर्ट मोड; गांधी मैदान बना VVIP जोन

कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल

दिलचस्प बात यह है कि मेन्यू में सिर्फ बिहार का ही नहीं, बल्कि उन राज्यों के लोकप्रिय व्यंजन भी शामिल किए जा रहे हैं, जिनसे वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पटना आ रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर जैसे प्रदेश शामिल हैं। समारोह में मेजबानी के इन इंतजामों से यह साफ है कि बिहार सरकार शपथ ग्रहण को न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि सांस्कृतिक और पाक-परंपरा का भी बड़ा आयोजन बनाना चाहती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।