नीतीश फेस हैं और रहेंगे; तेजस्वी के NDA का सीएम पूछने पर बीजेपी से रविशंकर का जवाब

Oct 28, 2025 08:03 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एनडीए से सीएम फेस वाले सवाल के जवाब में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार फेस हैं, और वो ही रहेंगे। 20 साल से नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं। बिहार में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है।

नीतीश फेस हैं और रहेंगे; तेजस्वी के NDA का सीएम पूछने पर बीजेपी से रविशंकर का जवाब

बिहार चुनाव के बीच मंगलवार को महागठबंधन ने मेनीफेस्टो जारी किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन ने सीएम फेस घोषित कर दिया है। लेकिन अभी तक एनडीए के सीएम फेस की घोषणा नहीं हुई है।उन्होने कहा कि अमित शाह ने पहले ही कन्फर्म कर दिया कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने नहीं जा रहे हैं। एनडीए उनका सिर्फ पुतले की तरह इस्तेमाल कर रही है। तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार फेस हैं, और वो ही रहेंगे।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार एनडीए के नेता है। जिसमे जदयू, बीजेपी समेत कई सहयोगी दल हैं। जिनकी अगुवाई में बिहार आगे बढ़ा है। नीतीश कुमार चेहरा हैं, आगे भी रहेंगे। इसलिए मैंने पहले भी कहा था, कि बिहार में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है। वहीं महागठबंधन के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि हमारा काम जमीन पर दिखता है। वे जमीन लेकर नौकरी देते हैं। एनडीए हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।हमारा विजन विकास है। हमारा विजन सड़क है।

उन्होंने फिर दोहराया कि एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं। उनकी अगुवायी में सरकार काम कर रही है। उनके नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मोदी-नीतीश की जोड़ी बिहार के विकास के लिए काम कर रही है। तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को उपनिवेश बनाए जाने के बयान की तीखी आलोचना की और इसे संविधान के खिलाफ बताया है। कहा कि क्या वे संसद को नहीं मानते? उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी भ्रष्टाचार पर बोलने से डरते हैं। क्योंकि उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।