Hindi NewsBihar NewsNitish government will seize Lalu Yadav property and open school Home Minister Samrat Choudhary announced
लालू यादव की प्रॉपर्टी सीज कर स्कूल खोलेगी नीतीश सरकार, गृह मंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

लालू यादव की प्रॉपर्टी सीज कर स्कूल खोलेगी नीतीश सरकार, गृह मंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

संक्षेप:

नीतीश सरकार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की प्रॉपर्टी को सीज कर उस पर स्कूल खोलेगी। बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने लालू को पंजीकृत अपराधी बताते हुए यह घोषणा की है। 

Dec 12, 2025 08:54 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि नीतीश सरकार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की संपत्ति को जब्त कर वहां पर स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई ने लालू की संपत्ति को अटैच किया था। चिड़ियाकाना के पास एक बिल्डिंग है, उसमें 20 सालों से ताला लगा है। उसको रंगाई-पुताई करके सरकारी स्कूल खुलेगा तो जनता को अच्छा लगेगा, लालू को भी अच्छा लगेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को जी बिहार संवाद कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान पर बोलते हुए कहा कि बिहार के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जो अपराधी हैं उन्हें डरना चाहिए, उन्हें बिहार छोड़ना होगा। उन्होंने नीतीश सरकार की माफिया एवं अपराधियों के खिलाफ अपनाई जाने वाली रणनीति को बताया।

ये भी पढ़ें:गुंडा बैंक पर सम्राट चौधरी सख्त, बंद होगी सूद के पैसों पर मनमाना ब्याज वसूली

सम्राट ने कहा, "जिसके खिलाफ केस चलाना है, उस पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए स्पीडी ट्रायल चलाए जाएंगे। 3 से 6 महीने में उसे सजा होगी। जेल में बंद किया जाएगा। अपराध करके पैसा प्रॉपर्टी अर्जित की है तो उसे सीज करके स्कूल खोलेंगे। लालू यादव की संपत्ति को भी सरकार जब्त करेगी और गरीबों के लिए स्कूल खोलेगी। लालू पंजीकृत अपराधी हैं। अपराधी हो कोई भी , बड़े से बड़ा, छोटे से छोटा, उसको जेल में रहना पड़ेगा और संपत्ति भी सरकार को देनी पड़ेगी।" गृह मंत्री ने स्पष्ट किया वह धमकी नहीं देते बल्कि कार्रवाई करते हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।