Hindi NewsBihar NewsNitish government will increase circle rate of land in bihar
बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री होगी महंगी, सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी

बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री होगी महंगी, सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी

संक्षेप:

मुख्य सड़कों के साथ ही विकसित इलाकों के वास्तविक बाजार मूल्य और सरकारी दर (एमवीआर) में बड़ा अंतर आया है। इसको पाटने के लिए एमवीआर की समीक्षा हो रही है। एमवीआर में बढ़ोतरी पर सरकार को निबंधन और स्टाम्प शुल्क से अधिक राजस्व मिलेगा।

Dec 15, 2025 06:40 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

राज्य में जमीन की खरीद-बिक्री महंगी हो सकती है। लगभग एक दशक के लंबे अंतराल के बाद बिहार सरकार ने जमीन और फ्लैटों के निबंधन (रजिस्ट्री) की दर बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला मूल्यांकन समितियों को एमवीआर (न्यूनतम मूल्य दर) की समीक्षा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह समिति शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में किए गये वर्गीकरण के आधार पर मौजूदा बाजार दर का आकलन करते हुए एमवीआर की नयी दर निर्धारित करने की अनुशंसा करेगी। समितियों की अनुशंसा पर राज्य सरकार अंतिम निर्णय लेगी। जानकारी के मुताबिक 2013 के बाद ग्रामीण क्षेत्र में जबकि 2016 के बाद शहरी क्षेत्र के एमवीआर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इस बीच जमीन की बाजार दर कई गुना बढ़ गई है। मुख्य सड़कों के साथ ही विकसित इलाकों के वास्तविक बाजार मूल्य और सरकारी दर (एमवीआर) में बड़ा अंतर आया है। इसको पाटने के लिए एमवीआर की समीक्षा हो रही है। एमवीआर में बढ़ोतरी पर सरकार को निबंधन और स्टाम्प शुल्क से अधिक राजस्व मिलेगा।

इस तरह होगा जमीन का वर्गीकरण

ग्रामीण क्षेत्र

● व्यवसायिक भूमि

● औद्योगिक भूमि

● आवासीय भूमि

● एनएच तथा मुख्य सड़कों की दोनों तरफ की भूमि

● सिंचित भूमि

● असिंचित भूमि

● बलुआही, पथरीली, दियारा एवं चंवर भूमि

शहरी क्षेत्र :

● प्रधान सड़क व्यावसायिक/आवासीय भूमि

● मुख्य सड़क व्यावसायिक/आवासीय भूमि

● औद्योगिक भूमि

● शाखा सड़क व्यावसायिक/आवासीय भूमि

● अन्य सड़क (गली) आवासीय भूमि

● कृषि/ गैर आवासीय भूमि

● मुख्य सड़कों के साथ ही नये विकसित इलाकों की बाजार दर के हिसाब से तय हो रहा एमवीआर

ये भी पढ़ें:LIVE: कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जाएंगे दिल्ली, BJP के शीर्ष नेताओं से मुलाकात
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।