Hindi NewsBihar NewsNitish government new year gift three lakh jobs in 3 months
Bihar Jobs: नए साल पर नीतीश सरकार का तोहफा, 3 महीने में तीन लाख जॉब; इस विभाग में सबसे ज्यादा

Bihar Jobs: नए साल पर नीतीश सरकार का तोहफा, 3 महीने में तीन लाख जॉब; इस विभाग में सबसे ज्यादा

संक्षेप:

Bihar Jobs: सामान्य प्रशासन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नई सरकार की प्राथमिकता में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराना है। अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार एवं नौकरी देने को लेकर अभी से ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Dec 22, 2025 07:11 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, कौशलेंद्र मिश्र, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Jobs: बिहार में नए साल में बड़े पैमाने पर बहाली होगी। करीब तीन लाख से अधिक रिक्त पदों पर अगले तीन माह के अंदर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य सरकार के निर्देश पर विभिन्न विभागों ने करीब 1.75 लाख रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराई है। नए साल की शुरुआत में नियुक्ति करने वाली संस्थाओं एवं आयोगों को इन पदों पर बहाली के लिए अनुशंसा भेजी जाएगी। जबकि, 1.5 लाख रिक्तियों को भरने की अनुशंसा विभिन्न संस्थाओं एवं आयोगों को भेजी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन पदों पर रिक्तियों को लेकर आवेदन लेने और प्रारंभिक परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी चल रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नई सरकार की प्राथमिकता में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराना है। अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार एवं नौकरी देने को लेकर अभी से ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में कपकपी, बिहार में कोहरे और ठिठुरन से सिहरे लोग

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सरकारी विभागों एवं कार्यालयों से 31 दिसंबर तक रिक्तियों की जानकारी मांगी है। विभागों द्वारा रिक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध करायी जा रही है। हालांकि, कुल रिक्तियों की अद्यतन गणना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2025 के बाद की जाएगी।

सर्वाधिक 38 हजार रिक्तियां गृह विभाग में

सर्वाधिक 38 हजार रिक्तियां गृह विभाग ने दी है। शिक्षा विभाग ने 35 हजार, कृषि विभाग ने 5500 तो ऊर्जा विभाग ने 7500। स्वास्थ्य विभाग ने 4 हजार रिक्तियां भेजी हैं।

युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा

सरकार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए कई पहल कर रही है। जिसमें कौशल विकास (प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना व अन्य योजनाएं), उद्यमिता (मुद्रा योजना) और स्वरोजगार (पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाएं) को बढ़ावा देना शमिल है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।