Hindi NewsBihar NewsNitish Cabinet Ministers Portfolio Samrat Choudhary gets Home Ministry Vijay Sinha Mines Land Revenue Department
सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय, विजय को भूमि, राजस्व विभाग; नीतीश ने डिप्टी सीएम की मिनिस्ट्री तय की

सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय, विजय को भूमि, राजस्व विभाग; नीतीश ने डिप्टी सीएम की मिनिस्ट्री तय की

संक्षेप:

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग और दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भूमि एवं राजस्व और खनन एवं भूतत्व मंत्रालय मिला है। सम्राट भाजपा के पहले गृह मंत्री हैं।

Nov 22, 2025 12:53 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Nitish Ministers Department List: नीतीश कुमार की नई सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। नीतीशु कमार ने पहली बार अपनी सरकार में भाजपा का गृहमंत्री बनाया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होम मिनिस्टर बनकर गृह विभाग चलाएंगे। वहीं दूसरे उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व और खनन एवं भूतत्व मंत्रालय मिला है। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी। एनडीए की पिछली सरकार में सम्राट चौधरी के पास वित्त विभाग था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सम्राट चौधरी पहले विधायक रहे हैं लेकिन इस समय विधान परिषद के सदस्य थे। भाजपा में आने के बाद उनका राजनीतिक करियर काफी तेजी से चढ़ा है। बीजेपी ने कोइरी यानी कुशवाहा जाति से आने वाले सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था। सम्राट पिछली सरकार में पहली बार डिप्टी सीएम बने थे। इस चुनाव में वो अपनी घरेलू सीट तारापुर सीट जीतकर विधानसभा आए हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी इस सीट से कई बार विधायक और मंत्री रहे। सम्राट चौधरी को बीजेपी ने विधानमंडल दल का नेता चुना है।

उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से लगातार जीत रहे हैं और पिछली सरकार में ही डिप्टी सीएम बने थे। भूमिहार जाति से आने वाले विजय सिन्हा इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी भी संभाल चुके हैं। विजय सिन्हा को भाजपा विधानमंडल दल का उप-नेता चुना गए है।

बिहार में नीतीश सरकार में किस विभाग के मंत्री कौन, पूरी सूची

नामविभागविभागपार्टी
नीतीश कुमार, CMसामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालयनिगरानी, निर्वाचन, सारे अनावंटितजेडीयू
सम्राट चौधरी, Dy CMगृह बीजेपी
विजय सिन्हा, Dy CMभूमि एवं राजस्वखान एवं भूतत्वबीजेपी
विजय चौधरीजल संसाधन, भवन निर्माणसंसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्कजेडीयू
बिजेंद्र यादववित्त, ऊर्जा, वाणिज्य कर, योजना एवं विकासमद्य निषेध, उत्पाद, निबंधनजेडीयू
श्रवण कुमारग्रामीण विकासपरिवहनजेडीयू
मंगल पांडेयस्वास्थ्यकानूनबीजेपी
दिलीप जायसवालउद्योग बीजेपी
अशोक चौधरीग्रामीण कार्य जेडीयू
लेशी सिंहखाद्य, उपभोक्ता जेडीयू
मदन साहनीसमाज कल्याण जेडीयू
नितिन नबीनपथ निर्माणनगर विकासबीजेपी
रामकृपाल यादवकृषि बीजेपी
संतोष सुमनलघु जल संसाधन हम
सुनील कुमारशिक्षाविज्ञान, प्रावैधिकी, तकनीकी शिक्षाजेडीयू
जमा खानअल्पसंख्यक कल्याण जेडीयू
संजय टाइगरश्रम संसाधन बीजेपी
अरुण शंकरपर्यटनकला, संस्कृति, युवाबीजेपी
सुरेंद्र मेहतापशु, मत्स्य संसाधन बीजेपी
नारायण प्रसादआपदा प्रबंधन बीजेपी
रमा निषादOBC EBC कल्याण बीजेपी
लखेंद्र रौशनSC ST कल्याण बीजेपी
श्रेयसी सिंहखेलआईटीबीजेपी
प्रमोद चंद्रवंशीसहकारितावन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तनबीजेपी
संजय पासवानगन्ना उद्योग लोजपा
संजय सिंहपीएचईडी लोजपा
दीपक प्रकाशपंचायती राज रालोमो
ये भी पढ़ें:नीतीश ने बांटे विभाग, सम्राट को होम; JDU, BJP, LJP, HAM, RLM को कौन से मंत्रालय?
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट में जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट, किसे कौन सा विभाग मिला?