Hindi NewsBihar NewsNitish Cabinet Ministers Portfolio LJP Sanjay Paswan gets Ganna industry Ministry Sanjay Singh PHED Department
नीतीश कैबिनेट में चिराग की LJP-R के मंत्री संजय पासवान को गन्ना, संजय सिंह को PHED विभाग

नीतीश कैबिनेट में चिराग की LJP-R के मंत्री संजय पासवान को गन्ना, संजय सिंह को PHED विभाग

संक्षेप:

Nitish Cabinet LJP Mantri Vibhag List: नीतीश कुमार ने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है। चिराग पासवान की लोजपा-आर कोटे से मंत्री बने संजय पासवान को गन्ना उद्योग विभाग और संजय सिंह को पीएचईडी मंत्रालय मिला है।

Nov 22, 2025 12:55 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nitish Cabinet LJP Mantri Vibhag List: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की नई सरकार के सभी 26 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों और मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर के कोटे से पहली बार विधायक और मंत्री बने संजय पासवान को गन्ना उद्योग विभाग का मिनिस्टर बनाया गया है। संजय पासवान बेगूसराय जिले की बखरी सीट से जीतकर आए हैं, जो चिराग के गृह सीट अलौली से सटा हुआ है। लोजपा-आर के दूसरे मंत्री संजय कुमार सिंह को पीएचईडी विभाग का मंत्री बनाया गया है। संजय सिंह महुआ से जीतकर आए हैं, जहां उन्होंने राजद के मुकेश रौशन और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को हराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नीतीश कैबिनेट में एलजेपी-आर के मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

संजय पासवान- गन्ना उद्योग विभाग

संजय सिंह- पीएचईडी विभाग

नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

नामविभागविभागपार्टी
नीतीश कुमार, CMसामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालयनिगरानी, निर्वाचन, सारे अनावंटितजेडीयू
सम्राट चौधरी, Dy CMगृह बीजेपी
विजय सिन्हा, Dy CMभूमि एवं राजस्वखान एवं भूतत्वबीजेपी
विजय चौधरीजल संसाधन, भवन निर्माणसंसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्कजेडीयू
बिजेंद्र यादववित्त, ऊर्जा, वाणिज्य कर, योजना एवं विकासमद्य निषेध, उत्पाद, निबंधनजेडीयू
श्रवण कुमारग्रामीण विकासपरिवहनजेडीयू
मंगल पांडेयस्वास्थ्यकानूनबीजेपी
दिलीप जायसवालउद्योग बीजेपी
अशोक चौधरीग्रामीण कार्य जेडीयू
लेशी सिंहखाद्य, उपभोक्ता जेडीयू
मदन साहनीसमाज कल्याण जेडीयू
नितिन नबीनपथ निर्माणनगर विकासबीजेपी
रामकृपाल यादवकृषि बीजेपी
संतोष सुमनलघु जल संसाधन हम
सुनील कुमारशिक्षाविज्ञान, प्रावैधिकी, तकनीकी शिक्षाजेडीयू
जमा खानअल्पसंख्यक कल्याण जेडीयू
संजय टाइगरश्रम संसाधन बीजेपी
अरुण शंकरपर्यटनकला, संस्कृति, युवाबीजेपी
सुरेंद्र मेहतापशु, मत्स्य संसाधन बीजेपी
नारायण प्रसादआपदा प्रबंधन बीजेपी
रमा निषादOBC EBC कल्याण बीजेपी
लखेंद्र रौशनSC ST कल्याण बीजेपी
श्रेयसी सिंहखेलआईटीबीजेपी
प्रमोद चंद्रवंशीसहकारितावन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तनबीजेपी
संजय पासवानगन्ना उद्योग लोजपा
संजय सिंहपीएचईडी लोजपा
दीपक प्रकाशपंचायती राज रालोमो

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की आठवीं सरकार ने गुरुवार को बिहार में सरकार की बागडोर संभाली है। सरकार में सीएम समेत भाजपा के 14, जेडीयू के 9, लोजपा-आर के 2, हम और रालोमो के 1-1 मंत्री बने हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।