Hindi NewsBihar NewsNitish Cabinet Ministers Department Portfolio allocation discussions hint CM keeps Home BJP gets Vidhan Sabha Speaker
बिहार में सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री, नीतीश ने BJP के Dy CM रहे सुशील मोदी को भी होम नहीं दिया था

बिहार में सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री, नीतीश ने BJP के Dy CM रहे सुशील मोदी को भी होम नहीं दिया था

संक्षेप:

Nitish Cabinet Ministers Department: नीतीश कुमार ने बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बिहार का होम मिनिस्टर बना दिया है। नीतीश ने भाजपा के सबसे लंबे समय तक डिप्टी सीएम रहे अपने मित्र सुशील मोदी को भी कभी होम नहीं दिया था।

Nov 22, 2025 12:50 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Nitish Cabinet Ministers Department Allocation: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल के 26 मंत्रियों के बीच विभाग और मंत्रालय का बंटवारा कर दिया है। बिहार एनडीए के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को गृह मंत्रालय की बागडोर दी गई है। होम मिनिस्टर बने हैं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। सम्राट चौधरी इस प्रोमोशन के साथ राज्य में भाजपा के अब तक के सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं। नीतीश के सबसे लंबे समय तक डिप्टी सीएम रहे और उनके मित्र सुशील कुमार मोदी को भी कभी गृहमंत्री नहीं बनाया गया था। नीतीश कुमार की पिछली सरकार में पहली बार डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी वित्त मंत्री बनाए गए थे। गृहमंत्री के पद पर उनका प्रोमोशन, भाजपा और सरकार में उनके बढ़ते कद का संकेत है, साथ ही बीजेपी की सरकार में बढ़ती दखल का भी इशारा है। बीजेपी ने गृह के अलावा स्वास्थ्य, कृषि, पथ निर्माण, पर्यटन, उद्योग जैसे कई बड़े मंत्रालय भी लिए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम- गृह विभाग

विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम- भूमि-राजस्व विभाग, खनन-भूतत्व विभाग

मंगल पांडे, मंत्री- स्वास्थ्य एवं विधि विभाग

दिलीप जायसवाल, मंत्री- उद्योग विभाग

नितिन नवीन, मंत्री- पथ निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग

रामकृपाल यादव, मंत्री- कृषि विभाग

संजय सिंह टाइगर, मंत्री- श्रम संसाधन विभाग

अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री- कला-संस्कृति-युवा विभाग एवं पर्यटन विभाग

सुरेंद्र मेहता, मंत्री- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद, मंत्री- आपदा प्रबंधन विभाग

रमा निषाद, मंत्री- पिछड़ा, अति पिछड़ा कल्याण विभाग

लखेंद्र रोशन, मंत्री- एससी, एसटी कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह, मंत्री- खेल विभाग, आईटी विभाग

प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री- सहकारिता विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग

नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

नामविभागविभागपार्टी
नीतीश कुमार, CMसामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालयनिगरानी, निर्वाचन, सारे अनावंटितजेडीयू
सम्राट चौधरी, Dy CMगृह बीजेपी
विजय सिन्हा, Dy CMभूमि एवं राजस्वखान एवं भूतत्वबीजेपी
विजय चौधरीजल संसाधन, भवन निर्माणसंसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्कजेडीयू
बिजेंद्र यादववित्त, ऊर्जा, वाणिज्य कर, योजना एवं विकासमद्य निषेध, उत्पाद, निबंधनजेडीयू
श्रवण कुमारग्रामीण विकासपरिवहनजेडीयू
मंगल पांडेयस्वास्थ्यकानूनबीजेपी
दिलीप जायसवालउद्योग बीजेपी
अशोक चौधरीग्रामीण कार्य जेडीयू
लेशी सिंहखाद्य, उपभोक्ता जेडीयू
मदन साहनीसमाज कल्याण जेडीयू
नितिन नबीनपथ निर्माणनगर विकासबीजेपी
रामकृपाल यादवकृषि बीजेपी
संतोष सुमनलघु जल संसाधन हम
सुनील कुमारशिक्षाविज्ञान, प्रावैधिकी, तकनीकी शिक्षाजेडीयू
जमा खानअल्पसंख्यक कल्याण जेडीयू
संजय टाइगरश्रम संसाधन बीजेपी
अरुण शंकरपर्यटनकला, संस्कृति, युवाबीजेपी
सुरेंद्र मेहतापशु, मत्स्य संसाधन बीजेपी
नारायण प्रसादआपदा प्रबंधन बीजेपी
रमा निषादOBC EBC कल्याण बीजेपी
लखेंद्र रौशनSC ST कल्याण बीजेपी
श्रेयसी सिंहखेलआईटीबीजेपी
प्रमोद चंद्रवंशीसहकारितावन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तनबीजेपी
संजय पासवानगन्ना उद्योग लोजपा
संजय सिंहपीएचईडी लोजपा
दीपक प्रकाशपंचायती राज रालोमो
ये भी पढ़ें:राजपूत सबसे आगे; नीतीश सरकार में कितने भूमिहार, यादव, ब्राह्मण, दलित बने मंत्री?
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट में 10 परिवारवादी: कोई पिता की विरासत बढ़ा रहा, कोई पति की राजनीति
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट: पटना, वैशाली 3-3, बेगूसराय 2 मंत्री; 19 जिले को 1-1 पद, 16 जीरो
ये भी पढ़ें:नीतीश के आधे मंत्री मगध, मिथिला और अंग से; पीछे रह गया तिरहुत, सीमांचल, शाहाबाद
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।