Hindi NewsBihar NewsNitish Cabinet Ministers Department List CM keeps home Samrat got Finance know BJP JDU LJP HAM RLM Mantri Vibhag Soochi
नीतीश ने बांटे विभाग, सम्राट चौधरी गृह मंत्री बने; BJP, JDU, LJP, HAM, RLM को कौन-कौन से मंत्रालय?

नीतीश ने बांटे विभाग, सम्राट चौधरी गृह मंत्री बने; BJP, JDU, LJP, HAM, RLM को कौन-कौन से मंत्रालय?

संक्षेप:

Bihar Nitish Cabinet Ministers Department List: नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। नीतीश ने सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया है। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो को मिले मंत्रालय की सूची।

Nov 22, 2025 07:38 am ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल के 26 कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिया है। बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया गया है। पिछले 20 साल में नीतीश ने कभी एनडीए या महागठबंधन सरकार में अपने अलावा किसी को गृह विभाग नहीं दिया था। इस प्रोमोशन के साथ सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता बन गए हैं। होम मिनिस्टर के तौर पर सम्राट चौधरी ने दिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है, जो सबसे लंबे समय तक नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहे, लेकिन उनको भी कभी होम डिपार्टमेंट नहीं मिला था। बीजेपी के दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व और खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल नए उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। कई पुराने मंत्रियों के पास पहले वाले विभाग ही हैं, जिनमें ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह शामिल हैं। विजय चौधरी के पास जल संसाधन विभाग जारी रखा गया है। नए मंत्रियों में रामकृपाल यादव को कृषि, श्रेयसी सिंह को खेल और आईटी, संजय सिंह टाइगर को श्रम संसाधन, संजय पासवान को गन्ना उद्योग, संजय सिंह को पीएचईडी, प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता के साथ वन-पर्यावरण, लखेंद्र रौशन को एससी एसटी कल्याण, रमा निषाद को पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण, दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग मिला है।

नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

नामपदपार्टीविभाग
नीतीश कुमारमुख्यमंत्रीजेडीयूसामान्य प्रशासन
मंत्रिमंडल सचिवालय
निगरानी
निर्वाचन
ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं
सम्राट चौधरीडिप्टी सीएमबीजेपीगृह
विजय कुमार सिन्हाडिप्टी सीएमबीजेपीराजस्व एवं भूमि सुधार
खान एवं भूतत्व
विजय कुमार चौधरीमंत्रीजेडीयूजल संसाधन
संसदीय कार्य
सूचना एवं जनसंपर्क
भवन निर्माण
बिजेंद्र प्रसाद यादवमंत्रीजेडीयूऊर्जा
योजना एवं विकास
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
वित्त
वाणिज्य कर
श्रवण कुमारमंत्रीजेडीयूग्रामीण विकास
परिवहन
मंगल पांडेयमंत्रीबीजेपीस्वास्थ्य
विधि
दिलीप जायसवालमंत्रीबीजेपीउद्योग
अशोक चौधरीमंत्रीजेडीयूग्रामीण कार्य
लेशी सिंहमंत्रीजेडीयूखाद्य, उपभोक्ता संरक्षण
मदन साहनीमंत्रीजेडीयूसमाज कल्याण
नितिन नबीनमंत्रीबीजेपीपथ निर्माण
नगर विकास एवं आवास
रामकृपाल यादवमंत्रीबीजेपीकृषि
संतोष सुमनमंत्रीहमलघु जल संसाधन
सुनील कुमारमंत्रीजेडीयूशिक्षा
विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
जमा खानमंत्रीजेडीयूअल्पसंख्यक कल्याण
संजय सिंह टाइगरमंत्रीबीजेपीश्रम संसाधन
अरुण शंकर प्रसादमंत्रीबीजेपीपर्यटन
कला, संस्कृति एवं युवा
सुरेंद्र मेहतामंत्रीबीजेपीपशु, मत्स्य संसाधन
नारायण प्रसादमंत्रीबीजेपीआपदा प्रबंधन
रमा निषादमंत्रीबीजेपीपिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
लखेंद्र कुमार रौशनमंत्रीबीजेपीएससी एसटी कल्याण
श्रेयसी सिंहमंत्रीबीजेपीखेल
सूचना प्रावैधिकी
प्रमोद चंद्रवंशीमंत्रीबीजेपीसहकारिता
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
संजय पासवानमंत्रीलोजपागन्ना उद्योग
संजय कुमार सिंहमंत्रीलोजपापीएचईडी
दीपक प्रकाशमंत्रीरालोमोपंचायती राज

नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ गुरुवार को मंत्रिमंडल का गठन किया था। गांधी मैदान में शपथ लेने वाले मंत्रियों में सीएम समेत बीजेपी के 14, जेडीयू के 9, लोजपा-आर के 2, हम और रालोमो के 1-1 मिनिस्टर शामिल थे। बिहार चुनाव के नतीजों में 243 में से 202 सीटें जीतकर एनडीए गठबंधन ने दो तिहाई से भी ज्यादा बहुमत हासिल किया है। विपक्षी महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया, जिसमें मुख्य विपक्षी दल राजद के 25 विधायक भी शामिल हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।