Hindi NewsBihar NewsNitish Cabinet JDU Ministers ministry list Vijay Ashok Lesi Vijendra Shravan Madan Sunil Jama Khan vibhag department
नीतीश कैबिनेट में JDU मंत्रियों के विभाग की सूची आई, किसे कौन सा मंत्रालय मिला?

नीतीश कैबिनेट में JDU मंत्रियों के विभाग की सूची आई, किसे कौन सा मंत्रालय मिला?

संक्षेप:

Nitish Cabinet JDU Mantri Vibhag List: नीतीश कुमार ने सभी 26 मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है। विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह समेत जदयू के ज्यादातर मंत्रियों के पास पुराने विभाग हैं।

Nov 22, 2025 12:55 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nitish Cabinet JDU Mantri Vibhag List: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की नई सरकार के 26 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों और मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रियों के विभागों की लिस्ट आ गई है। जेडीयू के ज्यादातर मंत्रियों को पिछली सरकार में उनके पास रहा विभाग फिर से मिल गया है। विजय चौधरी को जल संसाधन विभाग तो अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है। नीतीश कुमार ने गुरुवार को 26 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। उनके मंत्रिमंडल में 35 मंत्री बन सकते हैं, लेकिन अभी 26 नेताओं को ही मंत्री बनाया गया है। इन 26 मंत्रियों में बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, लोजपा-आर के 2, हम और रालोमो के 1-1 मिनिस्टर शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीतीश कैबिनेट में जेडीयू के मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

नीतीश कुमार- मुख्यमंत्री

विजय चौधरी- जल संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग

बिजेंद्र यादव- वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, ऊर्जा विभाग, योजना विकास विभाग

श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग

अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य विभाग

लेशी सिंह- खाद्य उपभोक्ता विभाग

मदन सहनी- समाज कल्याण विभाग

सुनील कुमार- शिक्षा विभाग

जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

बिहार सरकार में किस विभाग के मंत्री कौन, पूरी सूची

नामविभागविभागपार्टी
नीतीश कुमार, CMसामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालयनिगरानी, निर्वाचन, सारे अनावंटितजेडीयू
सम्राट चौधरी, Dy CMगृह बीजेपी
विजय सिन्हा, Dy CMभूमि एवं राजस्वखान एवं भूतत्वबीजेपी
विजय चौधरीजल संसाधन, भवन निर्माणसंसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्कजेडीयू
बिजेंद्र यादववित्त, ऊर्जा, वाणिज्य कर, योजना एवं विकासमद्य निषेध, उत्पाद, निबंधनजेडीयू
श्रवण कुमारग्रामीण विकासपरिवहनजेडीयू
मंगल पांडेयस्वास्थ्यकानूनबीजेपी
दिलीप जायसवालउद्योग बीजेपी
अशोक चौधरीग्रामीण कार्य जेडीयू
लेशी सिंहखाद्य, उपभोक्ता जेडीयू
मदन साहनीसमाज कल्याण जेडीयू
नितिन नबीनपथ निर्माणनगर विकासबीजेपी
रामकृपाल यादवकृषि बीजेपी
संतोष सुमनलघु जल संसाधन हम
सुनील कुमारशिक्षाविज्ञान, प्रावैधिकी, तकनीकी शिक्षाजेडीयू
जमा खानअल्पसंख्यक कल्याण जेडीयू
संजय टाइगरश्रम संसाधन बीजेपी
अरुण शंकरपर्यटनकला, संस्कृति, युवाबीजेपी
सुरेंद्र मेहतापशु, मत्स्य संसाधन बीजेपी
नारायण प्रसादआपदा प्रबंधन बीजेपी
रमा निषादOBC EBC कल्याण बीजेपी
लखेंद्र रौशनSC ST कल्याण बीजेपी
श्रेयसी सिंहखेलआईटीबीजेपी
प्रमोद चंद्रवंशीसहकारितावन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तनबीजेपी
संजय पासवानगन्ना उद्योग लोजपा
संजय सिंहपीएचईडी लोजपा
दीपक प्रकाशपंचायती राज रालोमो
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।