Hindi NewsBihar NewsNitish Cabinet BJP Ministers ministry list Samrat Vijay Mangal Ramkripal Nitin Dilip Shreyashi Sanjay Surendra vibhag
सम्राट बने गृह मंत्रालय के चौधरी, नीतीश कैबिनेट में BJP मंत्रियों को कौन से विभाग मिले? पूरी लिस्ट

सम्राट बने गृह मंत्रालय के चौधरी, नीतीश कैबिनेट में BJP मंत्रियों को कौन से विभाग मिले? पूरी लिस्ट

संक्षेप:

Nitish Cabinet BJP Mantri Vibhag List: नीतीश कुमार ने विभाग बंटवारा कर दिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय और विजय सिन्हा को भूमि-राजस्व और खान-भूतत्व मंत्रालय मिला है। बीजेपी को पहली बार गृहमंत्री का पद मिला है।

Nov 22, 2025 12:51 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Nitish Cabinet BJP Mantri Vibhag List: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की नई सरकार के 26 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों और मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार में पार्टी के पहले गृह मंत्री बने हैं। नीतीश ने गृह मंत्रालय का जिम्मा सम्राट चौधरी को दिया है। पहले की सरकारों में नीतीश होम मिनिस्ट्री अपने पास ही रखते थे। सुशील मोदी के डिप्टी सीएम कार्यकाल में गृहमंत्री हमेशा नीतीश ही रहे। भाजपा के ही दूसरे उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि और राजस्व, खान एवं भूतत्व मंत्रालय के मंत्री बनाए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले की सरकारों में मंत्री रह चुके मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और कानून, दिलीप जायसवाल को उद्योग, नितिन नबीन को पथ निर्माण और नगर विकास, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग मिला है। बिहार में पहली बार मंत्री बने रामकृपाल यादव को कृषि, संजय सिंह टाइगर को श्रम संसाधन विभाग, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन और कला, संस्कृति व युवा, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, लखेंद्र रौशन को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, श्रेयसी सिंह को सूचना प्रोद्योगिकी और खेल मंत्रालय और प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता और पर्यवारण, वन व जलवायु परिवर्तन मिला है।

नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम- गृह विभाग

विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम- भूमि-राजस्व विभाग, खनन-भूतत्व विभाग

मंगल पांडे, मंत्री- स्वास्थ्य एवं विधि विभाग

दिलीप जायसवाल, मंत्री- उद्योग विभाग

नितिन नवीन, मंत्री- पथ निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग

रामकृपाल यादव, मंत्री- कृषि विभाग

संजय सिंह टाइगर, मंत्री- श्रम संसाधन विभाग

अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री- कला-संस्कृति-युवा विभाग एवं पर्यटन विभाग

सुरेंद्र मेहता, मंत्री- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद, मंत्री- आपदा प्रबंधन विभाग

रमा निषाद, मंत्री- पिछड़ा, अति पिछड़ा कल्याण विभाग

लखेंद्र रोशन, मंत्री- एससी, एसटी कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह, मंत्री- खेल विभाग, आईटी विभाग

प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री- सहकारिता विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग

नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्रियों के मंत्रालय और विभाग की सूची

नामविभागविभागपार्टी
नीतीश कुमार, CMसामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालयनिगरानी, निर्वाचन, सारे अनावंटितजेडीयू
सम्राट चौधरी, Dy CMगृह बीजेपी
विजय सिन्हा, Dy CMभूमि एवं राजस्वखान एवं भूतत्वबीजेपी
विजय चौधरीजल संसाधन, भवन निर्माणसंसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्कजेडीयू
बिजेंद्र यादववित्त, ऊर्जा, वाणिज्य कर, योजना एवं विकासमद्य निषेध, उत्पाद, निबंधनजेडीयू
श्रवण कुमारग्रामीण विकासपरिवहनजेडीयू
मंगल पांडेयस्वास्थ्यकानूनबीजेपी
दिलीप जायसवालउद्योग बीजेपी
अशोक चौधरीग्रामीण कार्य जेडीयू
लेशी सिंहखाद्य, उपभोक्ता जेडीयू
मदन साहनीसमाज कल्याण जेडीयू
नितिन नबीनपथ निर्माणनगर विकासबीजेपी
रामकृपाल यादवकृषि बीजेपी
संतोष सुमनलघु जल संसाधन हम
सुनील कुमारशिक्षाविज्ञान, प्रावैधिकी, तकनीकी शिक्षाजेडीयू
जमा खानअल्पसंख्यक कल्याण जेडीयू
संजय टाइगरश्रम संसाधन बीजेपी
अरुण शंकरपर्यटनकला, संस्कृति, युवाबीजेपी
सुरेंद्र मेहतापशु, मत्स्य संसाधन बीजेपी
नारायण प्रसादआपदा प्रबंधन बीजेपी
रमा निषादOBC EBC कल्याण बीजेपी
लखेंद्र रौशनSC ST कल्याण बीजेपी
श्रेयसी सिंहखेलआईटीबीजेपी
प्रमोद चंद्रवंशीसहकारितावन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तनबीजेपी
संजय पासवानगन्ना उद्योग लोजपा
संजय सिंहपीएचईडी लोजपा
दीपक प्रकाशपंचायती राज रालोमो
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।