Hindi NewsBihar NewsNitish announces 1,000 per month to unemployed youths know age and qualifications
बेरोजगारों पर नीतीश मेहरबान, 1000 रुपये मासिक भत्ता का ऐलान; आयु और योग्यता जान लीजिए

बेरोजगारों पर नीतीश मेहरबान, 1000 रुपये मासिक भत्ता का ऐलान; आयु और योग्यता जान लीजिए

संक्षेप:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि ग्रेजुएशन कर चुके युवक और युवतियों को अधिकतम दो साल तक 1000 रुपये मासिक भत्ता दी जाएगी। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का लाभ पहले सिर्फ इंटर पास बेरोजगारों को मिलता था।

Sep 18, 2025 11:34 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

चुनावी साल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रेजुएट बेरोजगारों को अधिकतम दो साल तक 1000 रुपये मासिक भत्ता देने का ऐलान कर दिया है। स्नातक पास वैसे युवक और युवती जिनके पास नौकरी-रोजगार नहीं हैं, उन्हें मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का लाभ दिया जाएगा। सरकार की यह योजना पहले से चल रही है, लेकिन अब तक इंटर पास नौजवानों को ही इसका फायदा मिलता था। अब ग्रेजुएट बेरोजगारों को भी इस भत्ता के दायरे में लाया गया है। सीएम नीतीश ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। 2025 में 225 सीट का लक्ष्य साधने के लिए एनडीए सरकार लगातार अलग-अलग वर्ग के लोगों को नकद लाभ देने वाली योजनाओं का ऐलान कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है। इसके अन्तर्गत इंटर उत्तीर्ण युवक/युवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक/युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। 20-25 आयु वर्ग के वैसे स्नातक उत्तीर्ण युवक/युवतियां जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं तथा नौकरी/रोजगार हेतु प्रयास कर रहे हैं, उनका कोई स्वरोजगार नहीं है अथवा सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है, को भी 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस सहायता भत्ता का उपयोग युवक/युवतियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

ये भी पढ़ें:नीतीश ने 16 लाख मजदूरों को भेजे 802 करोड़, प्रतिज्ञा योजना का पोर्टल शुरू

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले। यहां के शिक्षित युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें और देश एवं राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

ये भी पढ़ें:मजदूरों को 5000 रुपये देगी बिहार सरकार, नवरात्र से पहले नीतीश का ऐलान

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा है कि नवम्बर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमलोगों की प्राथमिकता रही है। आप अवगत हैं कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरी/रोजगार प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़ें:बिहार में ब्याज फ्री एजुकेशन लोन, EMI की मियाद भी बढ़ी, नीतीश का चुनावी ऐलान
ये भी पढ़ें:2 बार NDA तो एक बार महागठबंधन की सरकार, नीतीश ही सीएम; बिहार का यह चुनाव था खास

दरअसल 2025 के विधानसभा चुनाव में नौकरी और रोजगार बड़ा मुद्दा है जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का बराबर फोकस है। तेजस्वी यादव भी अपने 17 महीने के कार्यकाल में दी गई नौकरी और भविष्य में रोजगार के आश्वासन पर कंसन्ट्रेट कर रहे हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक और मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।