बिहार की बागडोर निशांत संभालें, नए सीएम के ऐलान से पहले बोली JDU

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, अरवल
Follow us on Google News
share

नीरज कुमार ने कहा कि बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही मतदान किया था। हम लोगों के अभिभावक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा थी राज्य सभा सदस्य के रूप में देश की सेवा करने की। लेकिन राज्य एवं पार्टी के हित में निशांत कुमार अति आवश्यक हैं।

बिहार की बागडोर निशांत संभालें, नए सीएम के ऐलान से पहले बोली JDU

बिहार में सियासी हलचल तेज है। नीतीश कुमार राज्यसभाा सदस्य के तौर पर शपथ ले चुके हैं और जल्द ही वो अपना इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच बिहार के नए सीएम को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलबाजी ने और जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री की रेस में वैसे तो सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है। इस बीच जदयू ने कहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बिहार की बागडोर संभालनी चाहिए। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड का भविष्य हैं। पार्टी के हित में निशांत कुमार को बिहार की बागडोर संभालना जरूरी है। उक्त बातें उन्होंने शनिवार को अरवल में संवाददाता सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का निर्णय चाहे जो भी हो लेकिन जनता दल यूनाइटेड का भविष्य निशांत के हाथ में ही सुरक्षित है। बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी मेहनत के बल पर अपने पूरे जीवन में पारदर्शिता रखते हुए बिहार के विकास के लिए दिन-रात मेहनत किया। उसी प्रकार जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता के रूप में निशांत कुमार बिहार को और तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही मतदान किया था। हम लोगों के अभिभावक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा थी राज्य सभा सदस्य के रूप में देश की सेवा करने की। लेकिन राज्य एवं पार्टी के हित में निशांत कुमार अति आवश्यक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की विधायक दल की बैठक होगी उसमें नेता का चुनाव होगा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसके अनुसार ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर बालमुकुंद शर्मा, शैलेश कुमार सनोज, भदासी पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार, भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी दीपक शर्मा, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष राहुल शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।